नई दिल्ली। सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के बारे में सोशल मीडिया पर एक डोक्यूमेंट सर्कुलेट हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि कंपनी पहली अक्तूबर से बंद हो रही है। लेकिन एयर इंडिया की तरफ से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही इस जानकारी को गलत बताया गया है। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल के जरिए सफाई दी है को कंपनी की हालत पहले के मुकाबले काफी अच्छी है और उसके बंद होने की खबर झूठी अफवाह है।
Related Stories
एयर इंडिया ने कहा है कि उसे अस्थिर करने के लिए सोशल मीडिया पर गलत और झूठा प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है और यह षडयंत्र ऐसे समय पर फैलाया गया है जब कंपनी के कामकाज का ग्राफ ऊपर जा रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही इस झूठी जानकारी पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया है।