1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयर इंडिया में वेतन का संकट, कंपनी ने दिया भरोसा अगले सप्‍ताह तक मिलेगी जुलाई की सैलरी

एयर इंडिया में वेतन का संकट, कंपनी ने दिया भरोसा अगले सप्‍ताह तक मिलेगी जुलाई की सैलरी

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 11, 2018 10:55 am IST,  Updated : Aug 11, 2018 10:55 am IST

जेट एयरवेज़ में जारी संकट के बाद कर्ज के बोझ से दबी सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया में सैलरी का संकट खड़ा हो गया है।

Air India- India TV Hindi
Air India

मुंबई। जेट एयरवेज़ में जारी संकट के बाद कर्ज के बोझ से दबी सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया में सैलरी का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों को जुलाई की सैलरी अभी तक नहीं मिली है। इसी बीच कंपनी ने कहा है कि वह अगले सप्ताह तक वेतन का भुगतान करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

अपने कर्मचारियों को भेजे संदेश में उसने कहा है कि वेतन भुगतान में देरी उसके नियंत्रण से बाहर की वजह से है। यह लगातार पांचवां महीना है जब राष्ट्रीय विमानन कंपनी द्वारा कर्मचारियों को वेतन देने में विलंब हुआ है। आमतौर पर कंपनी महीने की 30 या 31 तारीख को वेतन का भुगतान कर देती है।

इससे पहले मार्च, अप्रैल, मई और जून में भी एयर इंडिया समय पर वेतन नहीं दे पाई थी। एयर इंडिया के स्थायी कर्मचारियों की संख्या 11,000 से अधिक है। भारी घाटे से जूझ रही सरकारी कंपनी एयरइंडिया को जल्‍द ही सरकार से 980 करोड़ की मदद मिलने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा