1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Aircel ने होली पर नए ग्राहकों के लिए पेश किया इंक्रेडिबल ऑफर, 58 रुपए में मिलेगा 1GB डेटा और बहुत कुछ

Aircel ने होली पर नए ग्राहकों के लिए पेश किया इंक्रेडिबल ऑफर, 58 रुपए में मिलेगा 1GB डेटा और बहुत कुछ

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 09, 2017 07:59 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 08:15 pm IST

प्राइवेट टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर Aircel ने त्‍योहारी सीजन और छुट्टियों के मौसम को ध्‍यान में रखते हुए अपने नए ग्राहकों के लिए इंक्रेडिबल ऑफर पेश किया है।

Aircel ने होली पर नए ग्राहकों के लिए पेश किया इंक्रेडिबल ऑफर, 58 रुपए में मिलेगा 1GB डेटा और बहुत कुछ- India TV Hindi
Aircel ने होली पर नए ग्राहकों के लिए पेश किया इंक्रेडिबल ऑफर, 58 रुपए में मिलेगा 1GB डेटा और बहुत कुछ

नई दिल्‍ली। प्राइवेट टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर एयरसेल (Aircel) ने त्‍योहारी सीजन और छुट्टियों के मौसम को ध्‍यान में रखते हुए अपने नए ग्राहकों के लिए इंक्रेडिबल ऑफर पेश किया है। इसमें उन्‍हें मुफ्त डेटा, मुफ्त रोमिंग और कम दरों पर कॉल जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।

कंपनी ने बताया कि दिल्‍ली-एनसीआर रीजन में उसके नए ग्राहकों को 83 रुपए के अपने पहले रिचार्ज पर टॉक टाइम, कॉल पर कम शुल्क, 180 दिनों की वैधता अवधि तथा फ्री-इनकमिंग रोमिंग जैसे ढेर सारे लाभ मिलेंगे। इसके अलावा इस ऑफर के तहत आने वाले ग्राहकों को 58 रुपए में 30 दिन की वैधता अवधि के लिए एक जीबी डेटा का लाभ भी मिलेगा।

कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी अनुपम वासुदेव ने कहा कि,

त्‍योहार के इस मौके पर एयरसेल अपने नए ग्राहकों को एक बार फिर विशेष ऑफर देकर त्‍योहारों के आनंद को बढ़ाने के लिए तैयार है। यह ऑफर न केवल अत्याधिक प्रतिस्पर्धी है बल्कि ग्राहकों को उनकी संचार जरूरतों के लिए एक किफायती और संपूर्ण समाधान भी उपलब्ध कराता है।

  • उन्होंने कहा कि एयरसेल के नए ग्राहक मात्र 141 रुपए में कई तरह के लाभ उठा सकते हैं।
  • इसमें दीर्घकालिक वैद्यता अवधि के साथ, टॉकटाइम, प्रतिस्पर्धी शुल्क दरें, मुफ्त इनकमिंग रोमिंग, डेटा पेशकश जैसे कई फायदे उपलब्ध होंगे।
  • हैदराबाद सर्किल में 78 रुपए के पहले रिचार्ज पर टॉक टाइम, कम रेट पर कॉल, 90 दिन की वैधता और रोमिंग पर फ्री इनकमिंग जैसी सुविधा मिलेगी।
  • इसके अलावा 82 रुपए के रिचार्ज पर 28 दिन के लिए 2जीबी डेटा भी कंपनी द्वारा उपलब्‍ध कराया जाएगा।
  • एयरसेल के नए ग्राहक 160 रुपए के लंबी वैधता, टॉकटाइम, प्रतिस्‍पर्धी दर, रोमिंग पर फ्री इनकमिंग, लंबी अवधि तक डेटा जैसे लाभ हासिल कर सकते हैं।
  • मुंबई सर्किल में 83 रुपए के पहले रिचार्ज पर 50 रुपए का टॉक टाइम, कम कॉल दरें, 180 दिन की वैधता और रोमिंग पर फ्री इनकमिंग सुविधा मिलेगी।
  • इसके अलावा ग्राहकों को इस ऑफर के तहत 82 रुपए के रिचार्ज पर 30 दिनों के लिए 2जीबी डेटा भी दिया जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा