1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Jio Effect : अब एयरसेल ने भी अपने नेटवर्क पर शुरू की रोमिंग में फ्री इनकमिंग

Jio Effect : अब एयरसेल ने भी अपने नेटवर्क पर शुरू की रोमिंग में फ्री इनकमिंग

 Written By: Manish Mishra
 Published : Apr 12, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 04:18 pm IST

एयरसेल के ग्राहकों को अब रोमिंग में इनकमिंग कॉल के लिए किसी तरह के अतिरिक्‍त शुल्‍क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

Jio Effect : अब एयरसेल ने भी अपने नेटवर्क पर शुरू की रोमिंग में फ्री इनकमिंग- India TV Hindi
Jio Effect : अब एयरसेल ने भी अपने नेटवर्क पर शुरू की रोमिंग में फ्री इनकमिंग

नई दिल्‍ली। जियो की लॉन्चिंग के बाद से टेलिकॉम ग्राहकों के तो जैसे दिन ही बदल गए हैं। आए दिन कोई न कोई मोबाइल ऑपरेटर नए-नए ऑफर लेकर आ रहा है। इसी क्रम में अब एयरसेल ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए रोमिंग में इनकमिंग कॉल पर से अतिरिक्त चार्ज हटाने का फैसला किया है। मतलब एयरसेल के ग्राहकों को अब रोमिंग में इनकमिंग कॉल के लिए किसी तरह के अतिरिक्‍त शुल्‍क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें :Micromax ने लॉन्‍च किए इवोक नोट और इवोक पावर हैंडसेट, 3GB रैम और 13MP कैमरे से लैस है नोट

एयरसेल नेटवर्क पर ऐसे करें मुफ्त इनकमिंग एक्टिवेट

एयरसेल नेटवर्क पर रोमिंग में मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए ग्राहकों को 121909# पर डायल करना होगा। कंपनी ने कहा है कि रोमिंग में अब इनकमिंग कॉल के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्‍त शुल्‍क नहीं लिया जाएगा।

कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि हमें पता है कि गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में हमारे कई ग्राहक अपने घर वापस लौटते हैं, या परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं। इसलिए हमें यह बताते हुए खुशी हो रही कि एयरसेल के नेटवर्क पर रोमिंग में अब इनकमिंग कॉल पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें : एयरटेल के सबसे तेज नेटवर्क का दावा करने वाले विज्ञापन पर लगी रोक, कंपनी ने किया समीक्षा का अनुरोध

वोडाफोन, एयरटेल और आइडिया भी कर चुकी है रोमिंग में इनकमिंग फ्री

फरवरी में एयरेटल ने भी देशभर में रोमिंग पर इनकमिंग कॉल से अतिरिक्त चार्ज हटा लिया था। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया था कि वह अपने ग्राहकों से रोमिंग में आउटगोइंग कॉल के लिए भी कोई प्रीमियम चार्ज नहीं लेगी। वहीं, इस महीने की शुरुआत यानी पहली अप्रैल से आइडिया के ग्राहक भी रोमिंग में मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा पा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा