1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ?

मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ?

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2018 06:35 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 08:19 am IST

आकाश, देश के सबसे धनी उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं। वहीं श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं

Akash Ambani - India TV Hindi
Akash Ambani To Marry Diamantaire Russell Mehta's Daughter Shloka Mehta?

नई दिल्ली। क्या आकाश अंबानी की शादी इस साल श्लोका मेहता से होने जा रही है? सूत्रों का भरोसा किया जाए तो ‘हां, दोनों की शादी इसी साल होगी।’ आकाश, देश के सबसे धनी उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं। वहीं श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। सूत्रों के मुताबिक आकाश और श्लोका दोनो साथ में पढ़े हैं।

दोनों परिवारों ने हालांकि इस बारे में टिप्प्णी से इनकार किया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो सगाई की घोषणा अगले कुछ हफ्तों में हो सकती है। शादी दिसंबर में हो सकती है। अंबानी व मेहता परिवार एक दूसरे के अच्छी तरह से परिचित हैं। आकाश व श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल में एक साथ पढ़े भी हैं।

इस बारे में अंबानी परिवार व उसकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया। वहीं परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि आकाश की शादी या सगाई की कोई तारीख तय नहीं हुई है। मेहता की कंपनी रोजी ब्लू के प्रवक्ता को भेजे गए ईमेल का भी कोई जवाब नहीं आया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा