1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेजन ने शॉपर्स स्टॉप के करीब 44 लाख शेयर खरीदे

अमेजन ने शॉपर्स स्टॉप के करीब 44 लाख शेयर खरीदे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 13, 2018 05:00 pm IST,  Updated : Jan 13, 2018 05:00 pm IST

कुल 43,95,925 शेयर आवंटित किये हैं। पांच रुपये अंकित मूल्य वाले ये शेयर 407.78 रुपये प्रति शेयर मूल्य पर दिये गये हैं। इनका कुल मूल्य 179.26 करोड़ रुपये बैठता है

Amazon- India TV Hindi
Amazon acquires about 44 lakh shares of shoppers stop

नई दिल्ली। खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी शॉपर्स स्टॉप ने आज कहा कि उसने अमेजन डॉट कॉम को 179.26 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किये हैं। ये शेयर अमेजन की निवेश इकाई ‘अमेजन डॉट कॉम एनवी इंवेस्टमेंट होल्डिंग्स एलएलसी’ को हस्तांतरित किये गये हैं। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार से कहा कि उसने कुल 43,95,925 शेयर आवंटित किये हैं। पांच रुपये अंकित मूल्य वाले ये शेयर 407.78 रुपये प्रति शेयर मूल्य पर दिये गये हैं। इनका कुल मूल्य 179.26 करोड़ रुपये बैठता है।

कंपनी की निजी नियोजन समिति ने 12 जनवरी को हुई बैठक में ये शेयर आवंटित करने को मंजूरी दी है। कंपनी ने तरजीही आधार पर शेयर जारी करने के लिए सितंबर में ‘अमेजन डॉट कॉम एनवी इंवेस्टमेंट होल्डिंग्स एलएलसी’ के साथ करार किया था। इस सौदे के तहत शॉपर्स स्टॉप को अमेजन के मार्केटप्लेस ‘अमेजन डॉट इन’ पर खास जगह अलग से दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा