1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेजन पर 9 से 12 अगस्‍त के बीच शुरू होगी दि ग्रेट इंडियन सेल, ये हैं सारे ऑफर्स

अमेजन पर 9 से 12 अगस्‍त के बीच शुरू होगी दि ग्रेट इंडियन सेल, ये हैं सारे ऑफर्स

 Published : Aug 01, 2017 09:08 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 09:08 pm IST

दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर अमेजन दि ग्रेट इंडिया सेल भी शुरू होने जा रही है। अमेजन इंडिया पर यह सेल 9 अगस्‍त की रात 12 बजे से शुरू होगी।

अमेजन पर 9 से 12 अगस्‍त के बीच शुरू होगी दि ग्रेट इंडियन सेल, ये हैं सारे ऑफर्स- India TV Hindi
अमेजन पर 9 से 12 अगस्‍त के बीच शुरू होगी दि ग्रेट इंडियन सेल, ये हैं सारे ऑफर्स

नई दिल्‍ली। भारत में फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ ही सेल और डिस्‍काउंट सीजन भी शुरू होने जा रहा है। इसी बीच ऑनलाइन दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर अमेजन दि ग्रेट इंडिया सेल भी शुरू होने जा रही है। अमेजन इंडिया पर यह सेल 9 अगस्‍त की रात 12 बजे से शुरू होगी। इस सेल में स्मार्टफोन, कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम एंड किचन, लार्ज अप्लायंसेज़, स्पोर्ट्स एंड फिटनेस प्रोडक्‍ट से जुड़े कई मशहूर ब्रांड शामिल होंगे। जिन पर छप्‍पर फाड़ कर छूट मिलेगी। डिस्‍काउंट के साथ ही यहां ग्राहकों को सही समय पर डिलिवरी और ईजी रिटर्न जैसे लाभ भी मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि तीन दिन की इस सेल में अब तक के सबसे बड़े डिस्‍काउंट पेश किए जाएंगे।

अमेजन की दि ग्रेट इंडियन सेल का इंतजार हमेशा से ही ग्राहकों को रहता है। हर बार की तरह इस बार भी एप्पल, वनप्लस, सैमसंग माइक्रोमैक्स, एचपी, मैकेफी के प्रोडक्‍ट भारी डिस्‍काउंट के साथ उपलब्‍ध होंगे। इसके साथ ही कई नए प्रोडक्‍ट को इस दौरान लॉन्‍च भी किया जाएगा। कई प्रोडक्‍ट अमेजन की प्राइम सर्विस यूजर के लिए ही होंगे। यहां पर कंपनी अपने वॉलेट अमेज़न पे बैलेंस में टॉपअप कराने पर 15 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा। अधिकतम कैशबैक 300 रुपए तक होगा। यहां ‘अमेजन पे बैलेंस ओनली डील्स’ भी दे रही है जिसके तहत 10-15 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। सेल में एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर अमेज़न ऐप पर 15 प्रतिशत जबकि वेबसाइट पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

अन्‍य ऑफर की बात करें तो यहां पर ग्राहक गैस हू पजल में हिस्‍सा ले सकते हैं। इसके अलावा एप पर खरीदारी करने पर goomo.com की ओर से बाली ट्रिप जीतने का मौका मिल रहा है। यहां पर गिफ्ट कार्ड भी हैं, जिन पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है। बुकमायशो, क्लियरट्रिप, पैंटालून्स जैसे गिफ्ट कार्ड पर 20 प्रतिशत तक की छूट होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा