1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आनंद महिंद्रा ने दिया सुझाव, कंपनियां खुले कैंप लगाकर दे सकती हैं अस्‍पतालों को सहयोग

आनंद महिंद्रा ने दिया सुझाव, कंपनियां खुले कैंप लगाकर दे सकती हैं अस्‍पतालों को सहयोग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 22, 2021 07:13 pm IST,  Updated : Apr 22, 2021 07:13 pm IST

महिन्द्रा ने कहा कि जब तक कंपनियों को सीधे टीके की आपूर्ति उपलब्ध नहीं होती है तब तक हम अस्पतालों को वित्तीय रूप से इस तरह के कैंप लगने में मदद कर सकते हैं।

Anand Mahindra advised Corporates can support hospitals in setting up open vaccination camps- India TV Hindi
Anand Mahindra advised Corporates can support hospitals in setting up open vaccination camps Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। महिन्द्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने गुरुवार को कहा कि जब तक कंपनियों को कोविड-19 टीके की सीधे आपूर्ति मिलनी शुरू होती है तब तक वे खुले में टीकाकरण कैंप लगाकर अस्पतालों की मदद कर सकते हैं। इससे अस्पताल परिसरों में संक्रमण फैलने के जोखिम से बचा जा सकेगा। महिन्द्रा समूह के चेयरमैन ने लगातार किए गए कई ट्वीट में खुले में लगाए जाने वाले इस प्रकार के टीकाकरण केन्द्रों से बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा वहीं इसका अस्पतालों की नियमित गतिविधियों पर भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि एक स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर ने मुझसे स्थानीय क्लब के साथ मिलकर इस योजना के बारे में बताया। इसमें स्थानीय क्लबों की खुली जगह में टीकाकरण कैंप लगाए जा सकते हैं। इससे बड़ी संख्या में लोग टीका ले सकते हैं और अस्पतालों के नियमित काम में व्यवधान नहीं पड़ेगा। महिन्‍द्रा ने कहा कि अस्पतालों की तुलना में खुले स्थानों पर संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है। कंपनियों के पास महानगरों में खुले स्थान हैं वह भी टीकाकरण केन्द्र लगाने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन अब उत्पादन स्तर बढ़ने तक टीका उत्पादक कंपनियां राज्यों और अस्पतालों को ही प्राथमिकता के साथ टीके की आपूर्ति कर रही है।

महिन्द्रा ने कहा कि जब तक कंपनियों को सीधे टीके की आपूर्ति उपलब्ध नहीं होती है तब तक हम अस्पतालों को वित्तीय रूप से इस तरह के कैंप लगने में मदद कर सकते हैं। भारत इस समय कोरोना वायरस की भयानक दूसरी लहर के दौर से गुजर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,14,835 नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं। किसी एक दिन में संक्रमितों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इन्हें मिलाकर देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,59,30,965 तक पहुंच गया है। इस दौरान 2,104 लोगों की इस वायरस संक्रमण से मौत हुई। इसके साथ मरने इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी 1,84,657 तक पहुंच गया है।

देशभर में बैंकों के कामकाजी समय में होगा अब अंतर, IBA ने दी ये मंजूरी

 

सरकार की एक हां से तुरंत दूर हो सकता है ऑक्‍सीजन संकट, रोज फ्री में मिल सकती है 1000 टन ऑक्‍सीजन

देश में नेशनल इमरजेंसी, SC ने कल दी मंजूरी तो ये कंपनी फ्री में देगी हजारों टन ऑक्‍सीजन

क्‍या आपके पास भी है जीरो बैलेंस एकाउंट, तो जानिए कैसे बैंक वसूल रहे हैं आपसे शुल्‍क

Jio लेकर आई उपभोक्‍ताओं के लिए खुशखबरी...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा