1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अनिल अंबानी ने श्रीदेवी की पार्थिव देह को देश वापस लाने के लिए अपना निजी विमान भेजा

अनिल अंबानी ने श्रीदेवी की पार्थिव देह को देश वापस लाने के लिए अपना निजी विमान भेजा

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 25, 2018 04:25 pm IST,  Updated : Feb 25, 2018 04:45 pm IST

श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी के मौके पर अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ दुबई गई हुईं थी, जहां हृदयघात की वजह से उनकी मृत्यु हुई

 mortal remains of sridevi- India TV Hindi
Anil Ambani Private jet to bring mortal remains of sridevi from dubai

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की दुबई में हृद्यघात से हुई मृत्यु से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। श्रीदेवी के कई मित्र मुंबई के उद्योग जगत में भी थे और शायद यही वजह है कि श्रीदेवी की पार्थिव देह को को देश में उनके उद्योग जगत के मित्र ही वापस ला रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की पार्थिव देह को देश वापस लाने के लिए उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपना प्राइवेट विमान भेजा है।

गौरतलब है कि अनिल अंबानी की पत्नि टीना अंबानी भी कभी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुकी हैं और वह श्रीदेवी की मित्र भी हैं। 10 फरवरी को टीना अंबानी का जन्मदिन था और इस मौके पर हुए कार्यक्रम के दौरान श्रीदेवी अपने परिवार के साथ टीना अंबानी के घर पर मौजूद थीं।

श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी के मौके पर अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ दुबई गई हुईं थी, जहां हृदयघात की वजह से उनकी मृत्यु हुई। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने में समय लग सकता है और इसमें रात के 11 भी बज सकते हैं.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा