नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के मौत की खबर जानकर अभी तक किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। फैंस से लेकर फैमिली, बॉलीवुड सेलेब्स तक को इस बात का विश्वास करने में मुश्किल हो रही है कि श्रीदेवी ने हमें हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
Related Stories
श्रीदेवी के ये 5 गॉर्जियस रैम्प लुक किसी को भी उनका दीवाना बन सकते हैं। खूबसूरती उम्र की गुलाम नहीं होती। श्रीदेवी के स्टाइलिश रैम्प वॉक लुक को देखकर तो यही लगता है। अलग-अलग मौकों पर श्रीदेवी की इन तस्वीरों में उनके अलग-अलग लुक्स को कैद किया गया। आइए आप भी देखें उनके ऐसे ही कुछ चुनिंदा रैम्प लुक की एक झलक।

श्रीदेवी इस रैम्प वॉक में पीसी ज्वेलर्स की शो स्टॉपर बनी थी। श्रीदेवी ने इस रैम्प वॉक के लिए दुल्हन के लिबाज में नजर आ रही थीं। उन्होंने लाल रंग के लंहगे के साथ बोट नेक की चोली पहनी हुई थीं।

लैक्मे फैशन वीक के दौरान श्रीदेवी ने भारतीय कॉस्ट्यूम डिजाइनर और फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थीं। पिछले कुछ समय में श्रीदेवी के लुक्स वाकई कमाल के लगे हैं। खासतौर पर जब वह इंडियन वेयर और कन्टम्प्रेरी ड्रेसेज पहनती हैं।

