1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ट्रंप ने पूरी दुनिया को दी ‘धमकी’, ईरान से व्यापार करने वाले के साथ अमेरिका नहीं करेगा व्यापार

ट्रंप ने पूरी दुनिया को दी ‘धमकी’, ईरान से व्यापार करने वाले के साथ अमेरिका नहीं करेगा व्यापार

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 07, 2018 03:42 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 03:42 pm IST

मंगलवार को अपने ट्वीटर हेंडल पर ट्रंप ने लिखा कि ईरान के साथ व्यापार करने वाला कोई भी देश अमेरिका से व्यापार नहीं कर सकेगा

Anyone doing business with Iran will not be doing business with the United States says Donald Trump- India TV Hindi
Anyone doing business with Iran will not be doing business with the United States says Donald Trump

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार को लेकर पूरी दुनिया को एक तरह से धमकी दी है। मंगलवार को अपने ट्वीटर हेंडल पर ट्रंप ने लिखा कि ईरान के साथ व्यापार करने वाला कोई भी देश अमेरिका से व्यापार नहीं कर सकेगा। ट्रंप के इस बयान के बाद दुनियाभर में ट्रेड वार और भी ज्यादा गहराने की आशंका बढ़ गई है।

ट्रंप ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध आधिकारिक तौर पर लागू कर दिए गए हैं और यह ईरान के खिलाफ लगाए गए अबतक के सबसे कड़े आर्थिक प्रतिबंध हैं। ट्रंप ने लिखा कि नवंबर में ईरान के ऊपर लगने वाले आर्थिक प्रतिबंध और ऊपरी स्तर तक पहुंच जाएंगे।

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने आज से ईरान के खिलाफ शुरुआती आर्थिक प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। ईरान को अमेरिकी डॉलर के इस्तेमाल को लेकर प्रतिबंधित कर दिया गया है। ईरान कच्चे तेल का बड़ा उत्पादक और निर्यातक है और दुनियाभर में कच्चे तेल का ज्यादातर व्यापार डॉलर में ही होता है, ऐसे में ईरान पर डॉलर के इस्तेमाल को लेकर लगा प्रतिबंध उसके तेल के कारोबार को प्रभावित कर सकता है। अमेरिकी प्रशासन ईरान के खिलाफ दूसरे दौर के आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा नवंबर में करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा