1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश में जल्‍द शुरू होगा प्‍लास्टिक नोट का चलन, सरकार ने दी RBI को 10 रुपए का नोट छापने की मंजूरी

देश में जल्‍द शुरू होगा प्‍लास्टिक नोट का चलन, सरकार ने दी RBI को 10 रुपए का नोट छापने की मंजूरी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 17, 2017 05:13 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 06:37 pm IST

2000 रुपए का नया नोट पेश करने के बाद अब सरकार की योजना देश में जल्‍द ही प्‍लास्टिक नोट शुरू करने की है। RBI को फील्‍ड ट्रायल की मंजूरी दी गई।

देश में जल्‍द शुरू होगा प्‍लास्टिक नोट का चलन, सरकार ने दी RBI को 10 रुपए का नोट छापने की मंजूरी- India TV Hindi
देश में जल्‍द शुरू होगा प्‍लास्टिक नोट का चलन, सरकार ने दी RBI को 10 रुपए का नोट छापने की मंजूरी

नई दिल्‍ली। 2000 रुपए का नया नोट पेश करने के बाद अब सरकार की योजना देश में जल्‍द ही प्‍लास्टिक नोट शुरू करने की है। सरकार ने आज कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को 10 रुपए के प्‍लास्टिक नोट्स के फील्‍ड ट्रायल करने के लिए अधिकृत किया गया है, जिसका लंबा जीवन काल है।

लोकसभा में एक लिखिल उत्‍तर में वित्‍त राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि,

सरकार ने देश में पांच स्‍थानों पर प्‍लास्टिक बैंक नोट्स का फील्‍ड ट्रायल करने का निर्णय लिया है।

उन्‍होंने कहा कि प्‍लास्टिक सब्‍सट्रैट खरीदने की मंजूरी दी जा चुकी है और आरबीआई को 10 रुपए के प्‍लास्टि नोट को छापने की मंजूरी दिए जाने के संबंध में बता दिया गया है।

  • उन्‍होंने कहा कि कॉटन सब्‍सट्रैट बैंक नोट्स की तुलना में प्‍लास्टिक नोट्स का जीवन काल अधिक लंबा होता है।
  • कई सालों से दुनियाभर के केंद्रीय बैंक बैंकनोट्स का जीवन चक्र बढ़ाने के लिए प्‍लास्टिक नोट्स जैसे विभिन्‍न विकल्‍पों की तलाश में जुटे हैं।
  • रिजर्व बैंक फील्‍ड ट्रायल के बाद प्‍लास्टिक करेंसी नोट को देशभर में लॉन्‍च करेगा।
  • सबसे पहले सरकार ने फरवरी 2014 में 10 रुपए मूल्‍य के प्‍लास्टिक नोट को फील्‍ड ट्रायल के लिए मंजूरी दी थी।
  • ट्रायल के लिए पांच शहरों का चयन उनके भौगोलिक और जलवायु विविधता के आधार पर किया गया है।
  • फील्‍ड ट्रायल के लिए चयनित शहर थे कोचि, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्‍वर।

तस्‍वीरों में देखिए प्‍लास्टिक नोट्स को

Plastic Notes

6 (51)IndiaTV Paisa

1 (113)IndiaTV Paisa

5 (98)IndiaTV Paisa

4 (105)IndiaTV Paisa

3 (105)IndiaTV Paisa

7 (32)IndiaTV Paisa

8 (31)IndiaTV Paisa

2 (105)IndiaTV Paisa

  • मेघवाल ने कहा कि प्‍लास्टिक नोट की औसत आयु पांच साल है और इसकी नकल करना मुश्किल है।
  • उन्‍होंने कहा कि प्‍लास्टिक से तैयार नोट पेपर नोट की तुलना में ज्‍यादा स्‍वच्‍छ होते हैं।
  • इस तरह के नोट जाली मुद्रा को रोकने के लिए सबसे पहले ऑस्‍ट्रेलिया में लॉन्‍च किए गए थे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा