1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इन छुट्टियों में रेल की जगह करें हवाई टिकट से सफर, मिल रहा है 1000 रुपए का डिस्काउंट

इन छुट्टियों में रेल की जगह करें हवाई टिकट से सफर, मिल रहा है 1000 रुपए का डिस्काउंट

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 12, 2017 04:43 pm IST,  Updated : Aug 12, 2017 04:43 pm IST

वीकेंड में अगर आप कहीं यात्रा का मन बना रहे है तो ट्रेन की जगह हवाई सफर का विकल्प चुन सकते हैं। हवाई टिकट पर आपको 1000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है

इन छुट्टियों में रेल की जगह करें हवाई टिकट सफर, मिल रहा है 1000 रुपए का डिस्काउंट- India TV Hindi
इन छुट्टियों में रेल की जगह करें हवाई टिकट सफर, मिल रहा है 1000 रुपए का डिस्काउंट

नई दिल्ली। 4 दिन के मौजूदा वीकेंड में अगर आप कहीं यात्रा का मन बना रहे है तो ट्रेन की जगह हवाई टिकट का विकल्प चुन सकते हैं। हवाई टिकट पर आपको 1000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए ही है। ICICI बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक निजी ट्रेवल वेबसाइट अकबर ट्रेवल्स डॉट कॉम के जरिए अगर आप हवाई टिकट बुक करते हैं और बुकिंग की पेमेंट ICICI बैंक की नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो अधिकतम आपको 1000 रुपए तक डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 31 अगस्त तक लागू है।

बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक घरेलू उड़ानों पर टिकट का खर्च अगर 1000 रुपए से लेकर 2999 रुपए के बीच है तो अकबर ट्रेवल्स डॉट कॉम की वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए टिकट पर 300 रुपए तक डिस्काउंट है। वहीं टिकट का खर्च 3000 रुपए से ऊपर है तो डिस्काउंट बढ़कर 500 रुपए हो जाएगा।

इंटरनेशनल फ्लाइट की बात करें तो 1000 रुपए से लेकर 9999 रुपए तक की इंटरनेशनल फ्लाइट के टिकट पर 500 रुपए तक का डिस्काउंट है, जबकि 10,000-15,000 रुपए तक की फ्लाइट पर 750 रुपए और 15000 रुपए से ऊपर की इंटरनेशनल फ्लाइट पर 1000 रुपए डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट लेने के लिए बुकिंग के समय ATICICI कोड भरना जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा