1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शनिवार से सोमवार तक बंद है बैंक, मंगलवार को फिर से भारी भीड़ की आशंका

शनिवार से सोमवार तक बंद है बैंक, मंगलवार को फिर से भारी भीड़ की आशंका

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Dec 10, 2016 01:18 pm IST,  Updated : Dec 10, 2016 01:18 pm IST

ATM के बाहर लाइनों में लगना बदस्तूर जा रही है। माना जा रहा है कि 3 दिन की छुट्टी के बाद फिर से बैंकों के सामने लंबी लाइने लग सकती है।

शनिवार से सोमवार तक बंद है बैंक, मंगलवार को फिर से भारी भीड़ की आशंका- India TV Hindi
शनिवार से सोमवार तक बंद है बैंक, मंगलवार को फिर से भारी भीड़ की आशंका

नई दिल्ली। बैंक उपभोक्ताओं का शाखओं के ATM  के बाहर लाइनों में लगना बदस्तूर जा रही है। माना जा रहा है कि 3 दिन की छुट्टी के बाद फिर से बैंकों के सामने लंबी लाइने लग सकती है। आपको बता दें कि बैंक शनिवार से लेकर सोमवार तक बंद रहेंगे। सोमवार को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी है।

मंगलवार को भारी भीड़ की आशंका

  • बैंकरों को अशांका है कि छुट्टी के बाद जब वे फिर से खुलेंगे तो पैसा निकालने वालों की बहुत भीड़ होगी।
  • बैंक शाखाओं के बाहर हालात में सुधार नहीं हुआ है क्योंकि नए नोटो के लिए रिकैलिबिरेट करने के बावजूद एटीएम से पर्याप्त नकद नहीं निकल रहा है।

बैंकों के पास नहीं है पर्याप्त नकदी

  • नाम न उजागर करने की शर्त पर बैकरों ने कहा कि आरबीआई और सरकार के आश्वासन के बावजूद उन्हें रोजाना के नकदी निकासी की मांग के दवाब को पूरा करने के लिए करेंसी चेस्ट से पर्याप्त नकदी नहीं मिल रही थी।

10-12 दिन में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद

  • निजी क्षेत्र के एक बैंकर ने कहा कि दो लाख से ज्यादा एटीएमों में से तकरीबन 95 प्रतिशत को रिकैलिबिरेट कर दिया गया है लेकिन वहां पर लॉजिस्टिग मसलों की वजह से नकदी की कमी है।
  • एटीएमों में दिन में केवल एक बार ही पैसे भरे जा रहे हैं। अधिक भीड़ होने की वजह से उनमें से ज्यादातर जल्दी खाली हो जाते हैं।बैंकरों को लग रहा है कि यह स्थिति 10-12 दिन जारी रह सकती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा