1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Big Bazaar: शुरू हुआ सबसे सस्ते 6 दिन का ऑफर, प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट और कैश बैक ऑफर

Big Bazaar: शुरू हुआ सबसे सस्ते 6 दिन का ऑफर, प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट और कैश बैक ऑफर

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jan 21, 2017 12:05 pm IST,  Updated : Jan 21, 2017 12:06 pm IST

Big Bazaar का ‘सबसे सस्ते 6 दिन’ (21 से 26 जनवरी) का ऑफर शुरू हो गया है। इस दौरान हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर कई खास ऑफर्स मिल रहे है।

#Big Bazaar: शुरू हुआ सबसे सस्ते 6 दिन का ऑफर, प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट और कैश बैक ऑफर- India TV Hindi
#Big Bazaar: शुरू हुआ सबसे सस्ते 6 दिन का ऑफर, प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट और कैश बैक ऑफर

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर बिग बाजार  (Big Bazaar) का  ‘सबसे सस्ते 6 दिन’ (21 से 26 जनवरी) का ऑफर शुरू हो गया है। इस दौरान हर कैटेगरी में प्रोडक्ट आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा खास ऑफर्स भी होंगे।

प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट और कैश बैक ऑफर

  • इन 6 दिनों में जो ग्राहक 2,000 रुपए या अधिक की खरीदारी करेंगे उन्हें फ्यूचर पे वॉलेट में 400 रुपए कैश बैक के रूप में मिलेंगे।
  • पेटीएम से भुगतान करने पर भी डिस्काउंट मिलेगा।
  • एक्सिस बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर अतिरिक्त 10% डिस्काउंट मिलेगा।

पहली बार लॉन्च किए कई ऑफर

  • बिग बाजार का दावा है कि खरीदारी के ये 6 दिन अब और भी सस्ते होंगे। कंपनी ने इस साल कुछ ऐसे ऑफर लांच किए जो पहली बार हैं। ग्राहकों के लिए होम, फूड और फैशन कैटेगरी में आसान किस्तों पर सामान खरीदने की सुविधा उपलब्ध होगी।

तस्वीरों में देखिए कैसे करें Gmail पर आईडी ब्लॉक

how to block Gmail ID

Untitled-1 (25)IndiaTV Paisa

Capture2 (9)IndiaTV Paisa

Capture3 (10)IndiaTV Paisa

capture4IndiaTV Paisa

इस बार ग्राहकों के पास है जल्दी चेकआउट का विकल्प 

बिग बाजार के सीईओ सदाशिव नायक ने कहा, ‘सबसे सस्ते 6 दिन का यह 12वां साल है। हर साल हम ग्राहकों से कुछ नया सीखते हैं। फिर उस अनुभव को नए ऑफरों में शुमार करते हैं। इस बार हम ग्राहकों को जल्दी चेकआउट का विकल्प दे रहे है ताकि वे भीड़-भाड़ से बच सकें। इसके लिए बिग बाजार डॉट कॉम पर पे-आउट स्लॉट की एडवांस बुकिंग करवानी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा