1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ब्रिटेन में नए वीजा की घोषणा, भारतीय वैज्ञानिकों को भी होगा फायदा

ब्रिटेन में नए वीजा की घोषणा, भारतीय वैज्ञानिकों को भी होगा फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 07, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Jul 07, 2018 04:46 pm IST

ब्रिटेन ने नये वीजा की पेशकश जो भारत सहित अन्य अन्य देशों के वैज्ञानिकों तथा अनुसंधानकर्ताओं के लिए उपलब्ध होंगे। ब्रिटेन की आव्रजन मंत्री कारोलाइन नोक्स ने एक बयान में इस नयी वीजा पेशकश की जानकारी दी है। इसका उद्देश्य देश के अनुसंधान क्षेत्र की वृद्धि को बल देना है।

Britain's new announcement to benefit Indian scientists  - India TV Hindi
Britain's new announcement to benefit Indian scientists  

नई दिल्ली/लंदन। ब्रिटेन ने नये वीजा की पेशकश जो भारत सहित अन्य अन्य देशों के वैज्ञानिकों तथा अनुसंधानकर्ताओं के लिए उपलब्ध होंगे। ब्रिटेन की आव्रजन मंत्री कारोलाइन नोक्स ने एक बयान में इस नयी वीजा पेशकश की जानकारी दी है। इसका उद्देश्य देश के अनुसंधान क्षेत्र की वृद्धि को बल देना है। 

यह नयी वीजा योजना यूकेआरआई विज्ञान, अनुसंधान व विद्वानों के लिये कल से शुरू हुई। इसके तहत यूरोपीय संघ से बाहर के अनुसंधानकर्ता , वैज्ञानिक व अकादमिक दो साल तक के लिए ब्रिटेन आ सकते हैं। मंत्री ने कहा, ‘ ब्रिटेन अनुसंधान व नवोन्मेष में विश्वनेता है और इन बदलावों से अंतरराष्ट्रीय अनुसंधानकर्ताओं के लिए ब्रिटेन में काम करना आसान होगा। ’ इस योजना का कार्यान्वयन यूके रिसर्च एंड इनोवेशन (यूकेआरआई) करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा