1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट 2020, आर्थिक मंदी से उबरने के लिए उठाए जा सकते हैं कुछ बड़े कदम

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट 2020, आर्थिक मंदी से उबरने के लिए उठाए जा सकते हैं कुछ बड़े कदम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 08, 2020 03:44 pm IST,  Updated : Jan 08, 2020 03:44 pm IST

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर छह साल के निचले स्तर 4.5 प्रतिशत पर रही, जिसने सरकार पर अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न कदम उठाने को मजबूर किया।

Budget 2020 to be presented on February 1- India TV Hindi
Budget 2020 to be presented on February 1

नई दिल्‍ली। वर्ष 2020 का आम बजट, जिसे केंद्रीय बजट के नाम से भी जाना जाता है, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बुधवार को इस बात की घोषणा की।

एक फरवरी, 2020 को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट पेश किया जाएगा। यह उनका दूसरा आम बजट होगा। ऐसी उम्‍मीद है कि आर्थिक मंदी का सामना कर रही अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार के लिए बजट में कुछ बड़े उपायों की घोषणा की जा सकती है।

2019 में वित्‍त मंत्री ने जीएसटी परिषद की चार बैठकों की अध्‍यक्षता की है। जीएसटी परिषद की आखिरी बैठक दिसंबर में हुई थी। पिछले साल आर्थिक मंदी की वजह से जीएसटी राजस्‍व में कमी आई है, जिससे सरकार चिंतित है।

चालू वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर छह साल के निचले स्‍तर 4.5 प्रतिशत पर रही, जिसने सरकार पर अर्थव्‍यवस्‍था को प्रोत्‍साहन देने के लिए विभिन्‍न कदम उठाने को मजबूर किया। सरकार ने वित्‍त वर्ष 2019-20 में सकल घरेलू उत्‍पाद की वृद्धि दर घटकर 5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा