1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Covid-19 टीकाकरण में तेजी से बंधी उम्‍मीद, अमेरिका में 37 वर्षों में सबसे अधिक वृद्धि होने का है अनुमान

Covid-19 टीकाकरण में तेजी से बंधी उम्‍मीद, अमेरिका में 37 वर्षों में सबसे अधिक वृद्धि होने का है अनुमान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 24, 2021 01:00 pm IST,  Updated : May 24, 2021 01:04 pm IST

इस महीने की शुरुआत में 49 अर्थशास्त्रियों की राय के आधार पर जारी एनएबीई के निष्कर्षों में मार्च के अपने पिछले सर्वेक्षण की तुलना में अर्थव्यवस्था की एक बहुत ही उज्ज्वल तस्वीर पेश की गई।

Business economists foresee best growth in US economy in 37 years- India TV Hindi
Business economists foresee best growth in US economy in 37 years Image Source : PTI

वाशिंगटन। अमेरिका के व्यापार अर्थशास्त्री अर्थव्यवस्था को लेकर अत्यधिक आशावादी हैं और उन्होंने भविष्यवाणी की है कि टीकाकरण में तेजी, रोजगार के अवसरों में जोरदार बढ़त और सरकारी सहायता के चलते अमेरिका इस साल लगभग चार दशकों में सबसे तेज गति से वृद्धि करेगा। नेशनल एसोसिएशन फॉर बिजनेस इकोनॉमिक्स (एनएबीई) द्वारा सोमवार को जारी किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार इस साल अर्थव्यवस्था में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

यह 1984 के बाद से सबसे तेज वृद्धि होगी। इस महीने की शुरुआत में 49 अर्थशास्त्रियों की राय के आधार पर जारी एनएबीई के निष्कर्षों में मार्च के अपने पिछले सर्वेक्षण की तुलना में अर्थव्यवस्था की एक बहुत ही उज्ज्वल तस्वीर पेश की गई। पिछले सर्वेक्षण में अर्थशास्त्रियों ने इस साल वृद्धि दर के 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरा

अमेरिकी मुद्रा की तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटकर 72.87 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी फंड की आवक ने रुपये की गिरावट का थामने में मदद की। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.88 पर खुला और गिरावट के रुख के साथ 72.87 पर आ गया, जो पिछले बंद के मुकाबले चार पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को 29 पैसे की तेजी के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ सप्ताह के उच्च स्तर 72.83 पर पहुंच गया था। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 प्रतिशत बढ़कर 66.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

यह भी पढ़ें: COVID-19 उपचार से जुड़ी अच्‍छी खबर, नई दवाएं जल्‍द आएगी बाजार में...

यह भी पढ़ें: 28 मई को कोरोना मरीजों को मिल सकती है खुशखबरी, सरकार ले सकती है ये बडा फैसला

यह भी पढ़ें: भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, सुनकर खुश हो जाएंगे आप

यह भी पढ़ें: Covid-19 की दूसरी लहर के बारे में कही गई ये बात, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा