1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक सुधारों पर विचार कर रही केंद्रीय समिति

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक सुधारों पर विचार कर रही केंद्रीय समिति

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 12, 2017 06:30 pm IST,  Updated : Feb 12, 2017 06:30 pm IST

साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र द्वारा गठित समिति कृषि क्षेत्र में अनेक बड़े सुधारों पर विचार कर रही है। जानिए क्या रह रही है समिति।

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक सुधारों पर विचार कर रही केंद्रीय समिति- India TV Hindi
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक सुधारों पर विचार कर रही केंद्रीय समिति

हैदराबाद। साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र द्वारा गठित समिति कृषि क्षेत्र में अनेक बड़े सुधारों पर विचार कर रही है। इसमें मुनाफा केंद्रित रूख अपनाते हुए उत्पादकता बढाना और कृषि लागत कम करना शामिल है। समिति के चेयरमैन अशोक दलवाई ने साक्षात्कार में यह बात कही।

दलवाई ने कहा, हम इस तरह की रणनीतियों की सिफारिश करना चाहते हैं कि व्यावहारिक हों और राज्य सरकारों व केंद्र, दोनों के लिए फायदेमंद हों। ऐसे कार्य व्यवहार जिन्हें किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अपनाया जा सके।

यह समिति बड़े पैमाने पर बाजार सुधारों की सिफारिश करने तथा कृषि क्षेत्र के उप क्षेत्रों – पशुपालन, पोल्ट्री व मत्स्य पालन- पर अधिक ध्यान देने की सलाह देने पर विचार कर रहा है।

समिति की पूरी जानकारी

  • समिति का गठन पिछले साल अप्रैल में किया गया था।
  • समिति वैग्यानिकों, किसानों व पेशेवर संगठनों सहित अन्य भागीदारों से विचार विमर्श कर रही है।
  • अपनी रिपोर्ट इस साल अप्रैल तक सौंप देगी।
  • कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव दलवई ने कहा कि खेती बाड़ी को व्यावहारिक बनाना सबसे बड़ी चुनौती है।
  • उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर किसान, छोटे व सीमांत हैं।
  • उन्होंने कहा कि कृषि में लाभ कमाने का सिद्धांत इस तथ्य पर विचार से आता है कि सकल उत्पादन क्या है और कृषि लागत क्या है।
  • उन्होंने कहा कि कटाई के बाद फसल प्रबंधन भी बहुत महत्वपूर्ण है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा