1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. केंद्र ने राज्यों से आवश्यक खाद्य वस्तुओं से कर हटाने को कहा

केंद्र ने राज्यों से आवश्यक खाद्य वस्तुओं से कर हटाने को कहा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jul 24, 2016 06:17 pm IST,  Updated : Jul 24, 2016 06:23 pm IST

केंद्र सरकार ने राज्यों से दालों और खाद्य तेलों सहित सभी आवश्यक खाद्य वस्तुओं से सभी स्थानीय टैक्स समाप्त करने को कहा है।

Inflation: महंगाई को कम करने का नया फॉर्मूला, केंद्र ने राज्यों से जरूरी खाने-पीने की चीजों से टैक्स हटाने को कहा- India TV Hindi
Inflation: महंगाई को कम करने का नया फॉर्मूला, केंद्र ने राज्यों से जरूरी खाने-पीने की चीजों से टैक्स हटाने को कहा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राज्यों से दालों और खाद्य तेलों सहित सभी आवश्यक खाद्य वस्तुओं से सभी स्थानीय टैक्स समाप्त करने को कहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित मूल्य पर सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बयान में कहा कि दालों, खाद्य तेल और अन्य आवश्यक खाद्य वस्तुओं की उचित मूल्य पर आपूर्ति सुनिश्चित करने को केंद्र ने राज्यों से आवश्यक खाद्य वस्तुओं से सभी स्थानीय कर समाप्त करने को कहा है।

उपभोक्ता मामलों के सचिव हेम पांडा ने राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि वे तत्काल आधार पर बाजार में हस्तक्षेप करें और प्राथमिकता के आधार पर एपीएमसी कानून की समीक्षा कर दालों तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं को प्राथमिकता के आधार पर गैर सूचीबद्ध करें जिससे किसान अपनी उपज की बिक्री अपनी पसंद के स्थान पर कर सकें जिससे खेत से उपभोक्ता तक आपूर्ति श्रृंखला के चरण घटें।

मंत्रालय ने कहा कि इससे उपभोक्ता को उचित मूल्य पर खाद्य वस्तुएं मिल सकेंगी और किसानों को भी बेहतर मूल्य सुनिश्चित हो सकेगा। उपभोक्ता मामलों के सचिव ने इस बारे में राज्यों का ध्यान इस साल मई में हुई राज्यों के खाद्य मंत्रियों की बैठक में अपनाई गई कार्रवाई योजना की ओर दिलााया है। राज्यों को आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3:2:(सी) के तहत दालों तथा अन्य आवश्यक खाद्य वस्तुओं के लिए मूल्य नीति पर विचार करने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें- Dining out: परिवार के साथ घर से बाहर खाने पर भारतीय कर रहे हैं जमकर खर्च, 2021 तक पांच लाख करोड़ की होगी रेस्‍टॉरेंट इंडस्‍ट्री

यह भी पढ़ें- ब्रेड खाना हुआ अब सुरक्षित, कंपनियों ने पोटेशियम ब्रोमाइट का इस्तेमाल किया बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा