1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन की मदद वाली 22 अरब डॉलर की परियोजनायें रद्द करेगा मलेशिया, कर्ज के बोझ का दिया हवाला

चीन की मदद वाली 22 अरब डॉलर की परियोजनायें रद्द करेगा मलेशिया, कर्ज के बोझ का दिया हवाला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 21, 2018 04:33 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 04:33 pm IST

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने चीन यात्रा के दौरान वहां के अधिकारियों को स्पष्ट किया उनकी सरकार अपने यहां चीन की मदद से प्रस्तावित कुल 22 अरब डॉलर की तीन परियोजनाएं रद्द करेगी क्योंकि उनके कर्ज के उतारने का कोई रास्ता अभी नहीं दिखता।

Malaysian Prime Minister Mahathir Mohamad- India TV Hindi
Malaysian Prime Minister Mahathir Mohamad

बीजिंग मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने चीन यात्रा के दौरान वहां के अधिकारियों को स्पष्ट किया उनकी सरकार अपने यहां चीन की मदद से प्रस्तावित कुल 22 अरब डॉलर की तीन परियोजनाएं रद्द करेगी क्योंकि उनके कर्ज के उतारने का कोई रास्ता अभी नहीं दिखता। इन परियोजनाओं में मलेशिया के पूर्वी तट को दक्षिणी थाईलैंड और कुआलालंपुर से जोड़ने वाली रेल परियोजना तथा दो गैस पाइपलाइन परियोजनाएं शामिल हैं।

चीन की पांच दिवसीय यात्रा के अंत में मताहिर ने कहा कि मैंने चीनी नेताओं के सामने स्पष्ट किया है कि हमें ईसीआरपीएल (पूर्वी तट रेल लिंक) नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए बहुत ज्यादा धन उधार लेने की जरूरत होगी, उसका बोझ हम नहीं उठा सकते, भुगतान नहीं कर सकते हैं और मलेशिया को इस समय इन परियोजनाओं की जरूरत नहीं है। फिलहाल हमारी समस्या है कि किस प्रकार वित्तीय घाटे को कम किया जाए।

मताहिर इन दिनों राष्ट्रीय कर्ज को कम करने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि कुछ 250 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग से कल मुलाकात के बाद मताहिर ने कहा कि उन्हें विश्वास है चीन मलेशिया की वित्तीय दिक्कतों को दूर करने में मदद करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा