1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोका-कोला ने विश्‍व में पहली बार लॉन्‍च किया बियर जैसा पेय, नींबू फ्लेवर में है ये नया ड्रिंक 'एल्‍कोपॉप'

कोका-कोला ने विश्‍व में पहली बार लॉन्‍च किया बियर जैसा पेय, नींबू फ्लेवर में है ये नया ड्रिंक 'एल्‍कोपॉप'

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 29, 2018 01:19 pm IST,  Updated : May 29, 2018 01:19 pm IST

कोका-कोला ने अपना पहला एल्कोहॉलिक पेय नींबू के फ्लेवर वाला एल्कोपॉप सोमवार को जापान में लांच कर दिया है। कंपनी की यह कवायद नए बाजारों और नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए है।

Coca Cola Alcopop- India TV Hindi
Coca Cola Alcopop

टोक्यो कोका-कोला ने अपना पहला एल्कोहॉलिक पेय नींबू के फ्लेवर वाला एल्कोपॉप सोमवार को जापान में लांच कर दिया है। कंपनी की यह कवायद नए बाजारों और नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए है। अमेरिकी पेय दिग्गज ने दुनिया में पहली बार एल्कोहॉलिक पेय उतारा है और तीन नए 'लेमन-डू' पेय पेश किए हैं, जिसमें तीन, पांच और सात फीसदी एल्कोहल का प्रयोग है। ये पेय जापान के प्रसिद्ध 'चु-हाय' पेय के आधार पर तैयार किए गए हैं, जिसमें स्थानीय स्पिरिट में कई फलों के फ्लेवरों को मिलाकर तैयार किया जाता है।

बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया कि कोका-कोला ने इसे कंपनी के 125 सालों के इतिहास में 'अद्वितीय' करार दिया है और इस उत्पाद का लक्ष्य युवा पियक्कड़ों के बढ़ते बाजार पर है, जिसमें खासतौर से महिलाएं शामिल हैं।

'चू-हाई' शोकू हाईबॉल का संक्षिप्त रूप है, जिसे बीयर के विकल्प के रूप में बेचा जाता है और खासतौर से महिलाओं के बीच यह काफी लोकप्रिय है। कोका-कोला ने कहा है कि इस पेय को जापान से बाहर लांच करने की उसकी कोई योजना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा