1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बुनियादी ढांचा उद्योग का पहिया धीमा, जनवरी में 3.4 प्रतिशत रही वृद्धि

बुनियादी ढांचा उद्योग का पहिया धीमा, जनवरी में 3.4 प्रतिशत रही वृद्धि

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 28, 2017 08:16 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 08:16 pm IST

बुनियादी ढांचा की वृद्धि जनवरी में 3.4% रही जो पांच महीने का न्यूनतम स्तर है। रिफाइनरी उत्पादों, उर्वरक और सीमेंट के उत्पादन में गिरावट से वृद्धि दर घटी है।

बुनियादी ढांचा उद्योग का पहिया धीमा, जनवरी में 3.4 प्रतिशत रही वृद्धि- India TV Hindi
बुनियादी ढांचा उद्योग का पहिया धीमा, जनवरी में 3.4 प्रतिशत रही वृद्धि

नई दिल्ली। आठ प्रमुख बुनियादी उद्योग (बुनियादी ढांचा) की वृद्धि दर जनवरी में 3.4 प्रतिशत रही जो पांच महीने का न्यूनतम स्तर है। मुख्य रूप से रिफाइनरी उत्पादों, उर्वरक और सीमेंट के उत्पादन में गिरावट से वृद्धि दर घटी है। आठ प्रमुख बुनियादी उद्योग में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली हैं। इनकी वृद्धि दर जनवरी 2016 में 5.7 प्रतिशत थी।

  • बुनियादी उद्योग की जनवरी में वृद्धि दर अगस्त 2016 के बाद सबसे कम है।
  • उस समय इसमें 3.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
  • यह दिसंबर 2016 में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि से भी कम है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़े के अनुसार कुल औद्योगिक उत्पादन में 38 प्रतिशत का योगदान देने वाला बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान 4.8 प्रतिशत रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2.9 प्रतिशत थी। रिफाइनरी उत्पादों, उर्वरक और सीमेंट के उत्पादन में आलोच्य माह के दौरान क्रमश: 1.5 प्रतिशत, 1.6 प्रतिशत और 13.3 प्रतिशत की गिरावट आई।

  • कोयला और बिजली क्षेत्र दोनों की वृद्धि दर जनवरी में 4.8 प्रतिशत रही जबकि 2016 के इसी महीने में दोनों क्षेत्रों में क्रमश: 7.9 प्रतिशत और 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
  • हालांकि कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और इस्पात उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि हुई है।
  • कच्चे तेल का उत्पादन जनवरी में 1.3 प्रतिशत बढ़ा जबकि इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने में इसमें 4.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
  • इसी प्रकार, आलोच्य महीने में प्राकृतिक गैस और इस्पात उत्पादन में क्रमश: 11.9 प्रतिशत और 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा