1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Coronavirus effect: रेलवे ने कुल 155 ट्रेनें 31 मार्च तक की रद्द, नहीं लगेगा कैसिंलेशन चार्ज, पूरा अमाउंट होगा रिफंड

Coronavirus effect: रेलवे ने कुल 155 ट्रेनें 31 मार्च तक की रद्द, नहीं लगेगा कैसिंलेशन चार्ज, पूरा अमाउंट होगा रिफंड

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 19, 2020 10:14 am IST,  Updated : Mar 19, 2020 12:53 pm IST

रेलवे के 84 और ट्रेनों को रद्द करने के साथ रद्द ट्रेनों की कुल संख्या 155 हुई।

Coronavirus, Coronavirus effect, Indian Railways, trains, Indian Railways cancel trains - India TV Hindi
Coronavirus effect: Indian Railways cancels 84 more trains; 155 trains cancelled till Mar 31

नई दिल्ली। रेलवे ने कोरोना वायरस के खतरे और यात्रियों की कम संख्या के कारण बृहस्पतिवार को 84 और ट्रेनों को रद्द कर दिया जो 20 से 31 मार्च के बीच नहीं चलेंगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही रद्द ट्रेनों की कुल संख्या 155 पर पहुंच गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिन ट्रेनों को रद्द किया जाना था उनकी पहचान कल रात कर ली गई और यह फैसला 20 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेगा। रेलवे ने बताया है कि कम यात्रा बुकिंग की वजह से ये ट्रेनें रद्द की गयी हैं। कुल मिलाकर अब तक सभी जोनों में 155 जोड़ी पैसेंजर और अन्य ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है।

रेलवे ने साफ किया है कि रद्द किये गये ट्रेन यात्रियों से कोई कैंसिलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा। सभी यात्रियों को शत-प्रतिशत भुगतान किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले ही इस बाबत सूचना दी जा चुकी है। एक अधिकारी ने बताया, 'इन 155 ट्रेनों में टिकट कराने वाले सभी यात्रियों को व्यक्तिगत रूप से इसके बारे में सूचित किया जा रहा है। इन ट्रेनों के लिए टिकट रद्द करने पर लगने वाला शुल्क (कैंसिलेशन चार्ज) नहीं वसूला जाएगा, यात्रियों को 100 प्रतिशत किराया वापस मिलेगा।'

राष्ट्रीय परिवाहक ने अपने कैटरिंग कर्मचारियों के लिए जोनल मुख्यालयों को दिशा निर्देश भी जारी किए थे जिसमें कहा गया कि बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में मुश्किल होने की शिकायत करने वाले किसी भी कर्मचारी को भारतीय रेलवे में भोजन बनाने से जुड़े किसी भी काम में तैनात न किया जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 169 हो गए। देश के विभिन्न हिस्सों से 18 नए मामले सामने आए।

50 रुपये तक किये जा सकते हैं प्लेटफार्म टिकट के दाम

कोरोना वायरस के मद्देनजर भीड़ कम करने के मकसद से दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) और पूर्व तटीय रेलवे ने बुधवार को प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी तौर पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। एसईआर के प्रवक्ता संजय घोष ने बताया कि प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 20 से 50 रुपये के बीच तय किए जा सकते हैं। वर्तमान में प्लेटफार्म टिकट का दाम दस रुपये है। उन्होंने कहा कि नई दरें गुरुवार (19 मार्च) से लागू हो सकती हैं। वहीं, पूर्व तटीय रेलवे के दस बड़े स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

आज ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा