1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Coronavirus के भय से डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट, 75 का स्तर किया पार

Coronavirus के भय से डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट, 75 का स्तर किया पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 19, 2020 01:59 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 01:59 pm IST

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को कमजोरी के साथ 74.96 के भाव पर खुला। इसमें आगे गिरावट जारी रही और यह डॉलर के मुकाबले 75.12 के स्तर पर जा पहुंचा।

Coronavirus: Rupee hits record low of 75 against the dollar- India TV Hindi
Coronavirus: Rupee hits record low of 75 against the dollar

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और घरेलू इक्विटी बाजार में कमजोरी के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई और भारतीय मुद्रा 75 के स्तर से नीचे गिर गई। मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि बाजार के भागीदार देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं और इसका अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 169 हो चुके हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को कमजोरी के साथ 74.96 के भाव पर खुला। इसमें आगे गिरावट जारी रही और यह डॉलर के मुकाबले 75.12 के स्तर पर जा पहुंचा।

इस तरह रुपए में पिछले बंद भाव के मुकाबले 86 पैसे की भारी गिरावट हुई। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 74.26 पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वैश्विक और घरेलू अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के चलते कारोबारियों में बेचैनी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार में तेज गिरावट और विदेशी फंडों के लगातार तेजी से बाहर जाने के चलते माहौल और खराब हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा