1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Feel the Heat: एक साल में 60 फीसदी महंगा हो सकता है कच्‍चा तेल, पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम

Feel the Heat: एक साल में 60 फीसदी महंगा हो सकता है कच्‍चा तेल, पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 04, 2016 04:16 pm IST,  Updated : Mar 04, 2016 06:11 pm IST

यूबीएस वेल्थ मैनेजमेंट ने दावा किया है कि अगले एक साल में कच्‍चा तेल 34 डॉलर से बढ़कर 55 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाएगा।

Feel the Heat: एक साल में 60 फीसदी महंगा हो सकता है कच्‍चा तेल, पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम- India TV Hindi
Feel the Heat: एक साल में 60 फीसदी महंगा हो सकता है कच्‍चा तेल, पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम

दुबई। यूबीएस वेल्थ मैनेजमेंट ने रिपोर्ट जारी कर यह दावा किया है कि अगले एक साल में कच्चे तेल की कीमतें 34 डॉलर से बढ़कर 55 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाएगी। यानी कच्‍चा तेल चालू स्तर से 60 फीसदी महंगा हो जाएगा। अगर यूबीएस की बात सही साबित होती है तो बाजार से लिंक पेट्रोल–डीजल की कीमतों का बढ़ना तय मानिए।

12 महीने में 60 फीसदी चढ़ेंगे दाम

रिपोर्ट में कहा गया कि कच्‍चा तेल की कीमत में अगले 12 माह में सुधार होगा और इसके दाम मौजूदा के 34 डॉलर प्रति बैरल के 11 साल के निचले स्तर से उबरकर 55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच जाएंगे। यूबीएस के मुताबिक 2016 की दूसरी छमाही में कच्‍चा तेल की कीमतों में उल्लेखनीय सुधार होगा। हालांकि छोटी अवधि में गिरावट जारी रहने की संभावना है।

जानिए क्रूड से जुड़े रोचक तथ्‍य

Crude oil

crude-fact-1Crude oil

crude-fact-1IndiaTV Paisa

crude-fact-2IndiaTV Paisa

crude-fact-2Crude oil

crude-fact-3Crude oil

crude-fact-3IndiaTV Paisa

crude-fact-4IndiaTV Paisa

crude-fact-4Crude oil

crude-fact-5Crude oil

crude-fact-5IndiaTV Paisa

crude-fact-6Crude oil

crude-fact-6IndiaTV Paisa

crude-fact-7Crude oil

crude-fact-7IndiaTV Paisa

crude-fact-8 (1)Crude oil

crude-fact-9IndiaTV Paisa

crude-fact-9Crude oil

crude-fact-10IndiaTV Paisa

crude-fact-10Crude oil

दूसरी छमाही में आएगी जोरदार तेजी

यूबीएस वेल्थ मैनेजमेंट के मुख्य निवेश कार्यालय (सीआईओ) की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार छोटी अवधि में कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी जारी रहेगी। अभी बाजार में निचले स्तर से उबरना नहीं दिखाई दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 की पहली छमाही में तेल बाजार में अत्यधिक आपूर्ति की स्थिति कायम रहेगी। कच्चे तेल के बाजार में संतुलन के लिए जरूरी है कि मौजूदा अत्यधिक सप्लाई के मद्देनजर आपूर्ति अंकुश लगाए जाएं। बाजार भागीदारों को आशंका है कि ईरानी तेल के निर्यात पर अंकुश हटने से लघु अवधि में कच्चे तेल की सप्लाई और बढ़ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा