1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सस्‍ता हो सकता है पेट्रोल, प्रोडक्‍शन बढ़ने की खबरों के बीच कच्‍चे तेल में बड़ी गिरावट

सस्‍ता हो सकता है पेट्रोल, प्रोडक्‍शन बढ़ने की खबरों के बीच कच्‍चे तेल में बड़ी गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 25, 2018 08:30 pm IST,  Updated : May 25, 2018 08:30 pm IST
Crude Oil- India TV Hindi
Crude Oil

नई दिल्‍ली। महंगे पेट्रोल डीजल की मार झेल रहे लोगों को जल्‍द ही राहत मिल सकती है। ओपेक देशों के बाद अब रूस ने भी प्रोडक्‍शन बढ़ाने का संकेत दिया है। जिसके चलते शुक्रवार को कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी कटौती देखी गई। आज कच्‍चा तेल 2.36 फीसदी टूट गया। जिसके बाद अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में कच्‍चे तेल के दाम 77 डॉलर प्रति बैरल के भी नीचे आ गए। बता दें कि गुरुवार को कच्‍चा तेल 78.79 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। दूसरी ओर कच्‍चे तेल की कीमतें टूटने से रुपए भी रिकवर करता दिखा। आज डॉलर के मुकाबले रुपए में 61 पैसे की मजबूती आई।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज कच्‍चे तेल की कीमतों की बात करें तो नायमेक्‍स पर इसके भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड (वेस्‍ट टेक्‍सास इंटर‍मीडिएट) भी 2 फीसदी टूटकर 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया।

इससे पहले खबरें आई थीं कि वेनेजुएला और ईरान क्रूड की सप्‍लाई कम कर सकते हैं। इसकी भरपाई के लिए आपेक देश और रूस आगे आते दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक क्रूड का उत्‍पादन घटाने के लिए जो समझौता हुआ था, उसमें ओपेक देश कुछ बदलाव कर सकते हैं। क्रूड का प्रोडक्‍शन बढ़ना भारत की सरकार के लिए भी अच्‍छी खबर है। क्‍योंकि लगातार बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के चलते यहां भी सरकार दबाव में है। यदि दाम नीचे आते हैं तो सरकार पर भी कीमतें घटाने का दबाव कम हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा