1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आयकर अधिकारी विनम्रता के साथ करेंगे करदातों से बात, आयकर विभाग ने दिया ये निर्देश

आयकर अधिकारी विनम्रता के साथ करेंगे करदातों से बात, आयकर विभाग ने दिया ये निर्देश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 18, 2018 01:46 pm IST,  Updated : Apr 18, 2018 01:46 pm IST

आयकर अधिकारियों के मनमानी करने की शिकायतें बढ़ने से चिंतित आयकर विभाग ने उनके लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर उनसे करदाताओं के साथ विनम्रता से पेश आने के लिए कहा है।

income tax department- India TV Hindi
income tax department  

नई दिल्ली। आयकर अधिकारियों के मनमानी करने की शिकायतें बढ़ने से चिंतित आयकर विभाग ने उनके लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर उनसे करदाताओं के साथ विनम्रता से पेश आने के लिए कहा है। 

करदाता सेवा निदेशालय (टीपीएस) ने 16 अप्रैल को यह दिशा-निर्देश जारी किए। टीपीएस निदेशालय को कुछ साल पहले करदाता और कर अधिकारियों के बीच बातचीत को आसान बनाने के साथ करदाताओं की शिकायतों के निवारण के लिए बनाया गया था। 

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) करदाताओं या उनके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान अनिवार्य नरम रुख अपनाने वाले क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारियों से लगातार प्रभावित होता है। सबसे महत्वपूर्ण है कि कर अधिकारी और अन्य कर्मियों का व्यवहार विनम्र और तिरस्कार से बचने वाला होना चाहिए। 

इस संबंध में टीपीएस निदेशालय की प्रधान महानिदेशक नीना कुमार ने देशभर में विभाग के सभी प्रमुखों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि टीपीएस और सीबीडीटी को अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ उत्पीड़न, बदसलूकी और मनमानी करने की कई शिकायतें मिली हैं। ऐसी घटनाएं पूरे आयकर विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। साथ ही उसके एक सेवा उन्मुखी संगठन होने के प्रयासों को भी प्रभावित करती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा