1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डबल राहत: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ तेल, कीमतों में बड़ी कटौती

डबल राहत: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ तेल, कीमतों में बड़ी कटौती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 19, 2021 09:02 am IST,  Updated : Aug 19, 2021 09:02 am IST

कीमतों की बात करें तो आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.47 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

डबल राहत: लगातार दूसरे...- India TV Hindi
डबल राहत: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ तेल,  ऑयल कंपनियों ने की बड़ी कटौती  Image Source : PHOTOPEA

तेल की कीमतों ने लगातार दूसरे दिन आम लोगों को बड़ी राहत दी है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी डीजल की कीमत में 20 पैसे की कटौती की है। कल यानि बुधवार को भी तेल कंपनियों ने 32 दिन बाद डीजल की कीमत में कोई बदलाव किया था। 18 अगस्त को भी डीजल की कीमत 20 पैसे घटी थी। लेकिन पेट्रोल अभी भी 17 जुलाई की कीमत पर ही मिल रहा है। इसके दाम में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने अंतिम बार 17 जुलाई को पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था।

कीमतों की बात करें तो आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.47 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83  रुपये व डीजल की कीमत 97.04 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 102.08 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.57 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 100 के पार है यहां पेट्रोल 102.49 रुपये लीटर है तो डीजल 94.02 रुपये लीटर है।

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्टब्लेयर में 

देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है। तो आपको बता दें कि भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में है और सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 85.28 रुपये में मिल रहा है। वहीं श्रीगंगानगर में पेट्रोल 113.2 रुपये में मिल रहा है। 

पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'

पढ़ें- SBI ग्राहक घर बैठे बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, ये है तरीका

इन राज्यों में 100 के पार पेट्रोल

ये राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेश राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, कर्नाटक, जम्‍मू एवं कश्‍मीर, ओड़‍िशा, तमिलनाडु, बिहार, केरल, पंजाब, सिक्किम, पुड्डुचेरी, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और हरियाणा हैं। मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोल पर सबसे अधिक 31.55 रुपये टैक्स वसूल रही है, जबकि राजस्थान सरकार डीजल पर देश में सबसे अधिक 21.82 रुपये टैक्स के जरिए काम रही है।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा