1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डिजिटल मीडिया की ग्रोथ होगी तेज, 2021 में कारोबार बढ़कर पहुंच जाएगा 5.1 अरब डॉलर पर

डिजिटल मीडिया की ग्रोथ होगी तेज, 2021 में कारोबार बढ़कर पहुंच जाएगा 5.1 अरब डॉलर पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 22, 2019 07:37 pm IST,  Updated : Jul 22, 2019 07:37 pm IST

फिल्म क्षेत्र का आकार 2018 में 2.5 अरब डॉलर था और 2019 में बढ़कर इसके 2.8 अरब डॉलर होने का अनुमान है।

Digital media to reach  5.1 billion dollar by 2021- India TV Hindi
Digital media to reach  5.1 billion dollar by 2021 Image Source : DIGITAL MEDIA

मुंबई। देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ने के साथ डिजिटल मीडिया 2019 में फिल्म मनोरंजन और 2021 में प्रिंट मीडिया उद्योग को पछाड़ देगा। डिजिटल मीडिया 2021 में बढ़कर 5.1 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। फिक्की-ईवाई ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। 

फिल्म क्षेत्र का आकार 2018 में 2.5 अरब डॉलर था और 2019 में बढ़कर इसके 2.8 अरब डॉलर होने का अनुमान है। वहीं, प्रिंट मीडिया का आकार 2018 में 4.4 अरब डॉलर रहा और इसके 2019 में बढ़कर 4.8 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल मीडिया 2018 में 42 प्रतिशत बढ़कर 2.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीयों ने फोन पर खर्च किए समय में 30 प्रतिशत समय मनोरंजन पर खर्च किया। उम्मीद है कि डिजिटल मीडिया 2019 में बढ़कर 3.2 अरब डॉलर का हो जाएगा। 

चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं। यहां करीब 57 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह सालाना 13 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। देश में 2018 में 32.5 करोड़ ऑनलाइन वीडियो देखने वाले हैं और 15 करोड़ ऑडियो स्ट्रीमिंग यूजर्स हैं। 

भारतीय मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र कुल मिलाकर 2017 से 13.4 प्रतिशत बढ़कर 23.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके 2021 तक बढ़कर 33.6 अरब डॉलर पर पहुंच जाने का अनुमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा