1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डोमिनोज ने पेट्रोल मोटरसाइकिलों को इलेक्ट्रिक वाहनोंसे बदलने के लिए रिवॉल्ट मोटर्स किया करार

डोमिनोज ने पेट्रोल मोटरसाइकिलों को इलेक्ट्रिक वाहनोंसे बदलने के लिए रिवॉल्ट मोटर्स किया करार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 25, 2021 06:23 pm IST,  Updated : Jul 25, 2021 06:23 pm IST

डोमिनोज पिज्जा ने अपने मौजूदा पेट्रोल बाइक बेड़े को ई-बाइक में बदलने के लिए रत्तनइंडिया द्वारा समर्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता रिवोल्ट मोटर्स के साथ हाथ मिलाया है।

डोमिनोज ने पेट्रोल मोटरसाइकिलों को इलेक्ट्रिक वाहनोंसे बदलने के लिए रिवॉल्ट मोटर्स किया करार- India TV Hindi
डोमिनोज ने पेट्रोल मोटरसाइकिलों को इलेक्ट्रिक वाहनोंसे बदलने के लिए रिवॉल्ट मोटर्स किया करार Image Source : DOMINO'S

मुंबई: डोमिनोज पिज्जा ने अपने मौजूदा पेट्रोल बाइक बेड़े को ई-बाइक में बदलने के लिए रत्तनइंडिया द्वारा समर्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता रिवोल्ट मोटर्स के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि साझेदारी के तहत डोमिनोज रिवोल्ट के आरवी300 बाइक मॉडल की पूरी मौजूदा इंवेंट्री खरीदेगा और उसे अपने पेट्रोल बाइकों की जगह देगी।

डोमिनोज पिछले कुछ समय से पायलट परियोजना के तौर पर अपनी डिलीवरी के लिए रिवोल्ट बाइक का इस्तेमाल कर रही थी और इसमें मिली सफलता के बाद, अब उसने पर्यावरण अनुकूल वाहनों पर जोर देने के लिए रिवोल्ट के साथ साझेदारी की है।

रत्तनइंडिया एंटरप्राइजेज की व्यापार अध्यक्ष अंजलि रत्तन ने कहा, "रिवोल्ट इस साझेदारी के लिए डोमिनोज के साथ सहयोग करने को लेकर खुश है, जो न केवल पर्यावरण की दृष्टि से सही है, बल्कि कंपनी (डोमिनोज) को इससे लागत में बड़ी बचत भी हासिल होगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा