1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दी धमकी, कहा - मेरे खिलाफ महाभियोग चला तो धराशायी हो जाएंगे बाजार

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दी धमकी, कहा - मेरे खिलाफ महाभियोग चला तो धराशायी हो जाएंगे बाजार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 23, 2018 07:51 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 07:51 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि उनके खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई की जाती है तो बाजार धराशायी हो जाएंगे और अमेरिकी अर्थव्यवस्था ढह जाएगी।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि उनके खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई की जाती है तो बाजार धराशायी हो जाएंगे और अमेरिकी अर्थव्यवस्था ढह जाएगी। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में यह बात कही है। उनका यह साक्षात्कार गुरुवार को प्रसारित हुआ। ट्रंप ने ‘फॉक्स एंड फ्रेंड्स’ कार्यक्रम में कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि यदि मेरे खिलाफ महाभियोग चलाया जाता है, तो बाजार टूट जायेंगे। मुझे लगता है कि हर कोई बहुत गरीब हो जाएगा। आप यह सब नहीं सोच रहे हैं।

राष्ट्रपति के पूर्व अटॉर्नी माइकल कोहेन ने शपथ लेकर कहा है कि ट्रंप ने उन्हें अमेरिकी अभियान वित्तीय कानून का उल्लंघन करते हुए उन्हें बड़ा जुर्म करने को कहा। उनके इस बयान के बाद ट्रंप की बढ़ती कानूनी चिंताओं को लेकर उनसे सवाल पूछा गया था, इसके जवाब में ही ट्रंप ने कहा कि यदि उनके खिलाफ अभियोजन चलाया गया तो अर्थव्यवस्था ढह जायेगी।

उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने रोजगार सृजन और आर्थिक मोर्चों पर अन्य प्रगति को लेकर घूम-घूमकर बयान जारी किया और कहा कि यदि हिलेरी क्लिंटन 2016 का चुनाव जीत जातीं तो अमेरिकियों की स्थिति काफी खराब होती।

ट्रंप ने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आता है कि आप कैसे किसी ऐसे व्यक्ति पर महाभियोग चला सकते हैं जिसने इतना शानदार काम किया हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा