1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुबई एक्‍सचेंज ने बंद किया ट्रेडिंग फ्लोर

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुबई एक्‍सचेंज ने बंद किया ट्रेडिंग फ्लोर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 16, 2020 12:42 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 12:42 pm IST

दुबई एक्सचेंज ने अपने एक बयान में कहा है कि ट्रेडिंग फ्लोर सोमवार से बंद रहेगा और अगले आदेश तक ट्रेडिंग फ्लोर और कस्टमर अफेयर्स काउंटर्स बंद रखे जाएंगे।

Dubai Exchange Shuts Trading Floor to Prevent Spread of Virus- India TV Hindi
Dubai Exchange Shuts Trading Floor to Prevent Spread of Virus

दुबई सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सुरक्षा कदम उठाते हुए सोमवार को दुबई वित्‍तीय बाजार को अस्‍थाई रूप से बंद करने की घोषणा की है। दुबई फाइनेंशियल मार्केट ने अपने ट्रेडिंग फ्लोर और कस्‍टमर अफेयर्स काउंटर्स को अस्‍थाई रूप से बंद कर दिया है।

दुबई एक्‍सचेंज ने अपने एक बयान में कहा है कि ट्रेडिंग फ्लोर सोमवार से बंद रहेगा और अगले आदेश तक ट्रेडिंग फ्लोर और कस्‍टमर अफेयर्स काउंटर्स बंद रखे जाएंगे।

चीफ ऑपरेटिंग ऑफि‍सर हसल अल सेरकल ने कहा‍ कि अस्‍थाई रूप से बंद किया गया ट्रेडिंग फ्लोर ट्रेडिंग गतिविधियों को प्रभावित नहीं करेगा और कारोबार पहले की तरह सामान्‍यरूप से चलता रहेगा। निवेशक डीएफएम ऑनलाइन और स्‍मार्ट प्‍लेटफॉर्म के साथ ही साथ लाइसेंस्‍ड ब्रोकरेज फर्म के जरिये अपनी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा