1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ई-वाणिज्य कंपनियां बुनियादी ढांचा, मालवहन पर आठ अरब डॉलर निवेश करेंगी: अध्ययन

ई-वाणिज्य कंपनियां बुनियादी ढांचा, मालवहन पर आठ अरब डॉलर निवेश करेंगी: अध्ययन

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 29, 2016 08:57 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 08:57 pm IST

देश में ऑनलाइन खरीदारी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अगले कुछ सालों में ई-वाणिज्य कंपनियों द्वारा छह से आठ अरब डॉलर का निवेश किए जाने की उम्मीद है।

ई-कॉमर्स कंपनियां करेंगी बुनियादी ढांचा, मालवहन पर आठ अरब डॉलर का निवेश, टियर 2 व 3 शहरों में हो रहा है विस्‍तार- India TV Hindi
ई-कॉमर्स कंपनियां करेंगी बुनियादी ढांचा, मालवहन पर आठ अरब डॉलर का निवेश, टियर 2 व 3 शहरों में हो रहा है विस्‍तार

नई दिल्ली। देश में ऑनलाइन खरीदारी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अगले कुछ सालों में मालवहन, बुनियादी ढांचे और गोदाम इत्यादि में ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा छह से आठ अरब डॉलर का निवेश किए जाने की उम्मीद है। एसोचैम-पीडब्ल्यूसी के एक अध्ययन में आज यह उम्मीद जताई गई।

अध्ययन के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनियां दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में विस्तार कर रही हैं। छोटे शहरों में हवाई मालवहन की मांग भी बढ़ रही है। देश में ई-कॉमर्स  क्षेत्र साल दर साल 35-40 फीसदी सालाना की दर से वृद्धि कर रहा है और अगले पांच सालों में इसके 100 अरब डॉलर को पार कर जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2020 तक ई-कॉमर्स क्षेत्र का आकार 80 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ सालों में ई-कॉमर्स कंपनियां मालवहन, बुनियादी ढांचा और गोदाम इत्यादि पर छह से आठ अरब डॉलर निवेश कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Fixed Price: देश में घटा ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज, भारी डिस्काउंट के अभाव में e-commerce कंपनियों का निकला दम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा