1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्रवर्तन निदेशालय ने वित्तीय गड़बड़ी मामले में आईएल एंड एफएस के 2 पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने वित्तीय गड़बड़ी मामले में आईएल एंड एफएस के 2 पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2019 11:24 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 11:24 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएल एंड एफएस में कथित वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर अपनी जांच के सिलसिले में कंपनी के दो पूर्व अधिकारियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

ED arrests two former IL&FS executives in money laundering probe- India TV Hindi
ED arrests two former IL&FS executives in money laundering probe

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएल एंड एफएस में कथित वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर अपनी जांच के सिलसिले में कंपनी के दो पूर्व अधिकारियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेश अरुण कुमार साहा एवं ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क के पूर्व प्रबंध निदेशक के रामचंद को देर शाम धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को बृहस्पतिवार को मुंबई में एक विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा। केंद्रीय एजेंसी ने इस साल फरवरी में धन शोधन का मामला दर्ज कराया था और अतिरिक्त साक्ष्य जुटाने के लिए कई पूर्व अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। पिछले साल सितंबर में समूह की कंपनियों द्वारा ऋण भुगतान में चूक करने के बाद आईएल एंड एफएस से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं का मामला प्रकाश में आया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा