1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए सभी के लिए वैक्सीन सुनिश्चित करना जरूरी: वित्त मंत्री

वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए सभी के लिए वैक्सीन सुनिश्चित करना जरूरी: वित्त मंत्री

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 14, 2021 11:10 am IST,  Updated : Oct 14, 2021 11:10 am IST

वित्त मंत्री जी 20 के वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय गवर्नरों की बैठक में शामिल हुईं। बैठक इटली की अध्यक्षता में हुई थी

आर्थिक रिकवरी के सभी...- India TV Hindi
आर्थिक रिकवरी के सभी को वैक्सीन लगाना जरूरी: FM Image Source : PTI

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जी-20 के अपने समकक्षों से कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए सभी के लिए समान रूप से वैक्सीन सुनिश्चित जरूरी है, लेकिन इस राह में महत्वपूर्ण चुनौतियां भी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के मौके पर आयोजित जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में कहा कि वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए समर्थन बनाए रखना, लचीलापन और उत्पादकता तथा संरचनात्मक सुधारों को बढ़ावा देना जरूरी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फिलहाल अमेरिका के दौरे पर हैं।

सीतारमण ने इटली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कहा, ‘‘ये बातें हमारे नीतिगत लक्ष्यों में शामिल होनी चाहिए।’’ इस दौरान जी-20 देशों ने वित्तीय स्थिरता और दीर्घकालिक राजकोषीय स्थिरता को बनाए रखने के साथ ही समर्थन उपायों को समय से पहले वापस लेने से बचने पर सहमति व्यक्त की। वित्त मंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सफल परिणामों की दिशा में चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन और पेरिस समझौते के सिद्धांतों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने अफसोस जताया कि जलवायु वित्त और प्रौद्योगिकी पर मौजूदा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफलता जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक समुदाय के सामूहिक प्रयासों को कमजोर करती है। 

यह भी पढ़ें: त्योहारों में घर के लिये कर्ज हुए और सस्ते, जानिये अब कहां हुई है ब्याज दरों में कटौती

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा