1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. EPFO ने कंपनियों को दी बड़ी सुविधा, अब ऑनलाइन भी भुगतान कर सकतीं हैं कंपनियां

EPFO ने कंपनियों को दी बड़ी सुविधा, अब ऑनलाइन भी भुगतान कर सकतीं हैं कंपनियां

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 31, 2018 10:48 am IST,  Updated : Jan 31, 2018 01:47 pm IST

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेपरलेस होने की दिशा में एक और कदम उठाया है। EPFO ने नियोक्ताओं के लिए भुगतान तथा मालिकाना हक के बारे में विस्तृत ब्योरा ऑनलाइन देने की सुविधा शुरू की है।

EPFO OFFICE- India TV Hindi
EPFO, Online Payment

नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेपरलेस होने की दिशा में एक और कदम उठाया है। EPFO ने नियोक्ताओं के लिए भुगतान तथा मालिकाना हक के बारे में विस्तृत ब्योरा ऑनलाइन देने की सुविधा शुरू की है। EPFO ने एक बयान में कहा कि उसने फार्म 5A (मालिकाना जानकारी रिटर्न) ऑनलाइन जमा करने की सुविधा उपलब्ध करायी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कहा कि उसने भौतिक रूप से फॉर्म जमा कराने की व्यवस्था समाप्त कर दी है।

साथ ही ईपीएफओ ने धारा 14B तथा धारा 7Q के तहत ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा शुरू की है। उसने कहा कि कामकाज को सुगम बनाने के लिये उसने राशि भेजने में देरी को लेकर धारा 14B बी के तहत नुकसान के भुगतान तथा धारा 7Q के तहत ब्याज के आकलन एवं भुगतान की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।

अगर नियोक्ता निश्चित समय तक बकाए का भुगतान नहीं करता है उसे उसे नुकसान (धारा 14B) तथा ब्याज (धारा 7Q के तहत) देना होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा