1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. निर्यात के पटरी पर आने का संकेत, जनवरी के पहले सप्ताह में 16 प्रतिशत की बढ़त

निर्यात के पटरी पर आने का संकेत, जनवरी के पहले सप्ताह में 16 प्रतिशत की बढ़त

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 10, 2021 05:57 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 05:57 pm IST

इस साल एक से सात जनवरी के बीच आयात भी 1.07 प्रतिशत बढ़कर 8.7 अरब डॉलर रहा जो 2020 में इसी अवधि में 8.6 अरब डॉलर था। औषधि, पेट्रोलियम और इंजीनियरिंग वस्तुओं के निर्यात सबसे ज्यादा बढ़त

निर्यात के पटरी पर आने...- India TV Hindi
निर्यात के पटरी पर आने के संकेत Image Source : ANI

नई दिल्ली। देश का निर्यात जनवरी के पहले सप्ताह में सालाना आधार पर 16.22 प्रतिशत बढ़कर 6.21 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से औषधि और इंजीनियरिंग क्षेत्र में वृद्धि से निर्यात बढ़ा है। एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि यह रिकवरी का संकेत है। पिछले साल जनवरी के पहले सप्ताह में निर्यात 5.34 अरब डॉलर था। अधिकारी के अनुसार इस साल एक से सात जनवरी के बीच आयात भी 1.07 प्रतिशत बढ़कर 8.7 अरब डॉलर रहा जो 2020 में इसी अवधि में 8.6 अरब डॉलर था। पेट्रोलियम को छोड़कर आयात इस सप्ताह में 6.56 प्रतिशत बढ़ा। औषधि, पेट्रोलियम और इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात क्रमश: 14.4 प्रतिशत (6.162 करोड़ डॉलर) 17.28 प्रतिशत (11.472 करोड़ डॉलर) और 51.82 प्रतिशत (63.677 करोड़ डॉलर) बढ़ा। निर्यात में नवंबर 2020 में 8.74 प्रतिशत की गिरावट आयी।

इससे पहले देश का निर्यात दिसंबर, 2020 में 0.8 प्रतिशत घटकर 26.89 अरब डॉलर रह गया। यह लगातार तीसरा महीना रहा था जबकि निर्यात में गिरावट आई। पेट्रोलियम, चमड़ा और समुद्री उत्पाद क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से निर्यात का आंकड़ा नीचे आया था। आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में आयात 7.6 प्रतिशत बढ़कर 42.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे व्यापार घाटा बढ़कर 15.71 अरब डॉलर पर हो गया। दिसंबर, 2019 में देश का निर्यात 27.11 अरब डॉलर और आयात 39.5 अरब डॉलर रहा था। नवंबर, 2020 में निर्यात में 8.74 प्रतिशत की गिरावट आई थी। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि में देश का वस्तुओं का निर्यात 15.8 प्रतिशत घटकर 200.55 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में निर्यात का आंकड़ा 238.27 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में आयात 29.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 258.29 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में आयात 364.18 अरब डॉलर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा