1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फेसबुक का मुनाफा तिगुना बढ़कर 1.5 अरब डॉलर रहा, बढ़ते यूजर्स की संख्या से कमाई में इजाफा

फेसबुक का मुनाफा तिगुना बढ़कर 1.5 अरब डॉलर रहा, बढ़ते यूजर्स की संख्या से कमाई में इजाफा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 28, 2016 12:41 pm IST,  Updated : Apr 28, 2016 12:43 pm IST

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का मुनाफा जनवरी-मार्च की पहली तिमाही में तिगुना बढ़कर 1.5 अरब डॉलर हो गया। उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से कमाई बढ़ी है।

Social Income: फेसबुक का मुनाफा तिगुना बढ़कर 1.5 अरब डॉलर हुआ, यूजर्स की बढ़ती संख्या से बढ़ी कमाई- India TV Hindi
Social Income: फेसबुक का मुनाफा तिगुना बढ़कर 1.5 अरब डॉलर हुआ, यूजर्स की बढ़ती संख्या से बढ़ी कमाई

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक के मुनाफे में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के बीच भारी बढ़ोतरी हुई। सोशल नेटवर्किंग साइट का मुनाफा जनवरी-मार्च की पहली तिमाही में तिगुना बढ़कर 1.5 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में कंपनी की आय बढ़कर 5.4 अरब डॉलर हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि में 3.5 अरब डॉलर थी।

यूजर्स की संख्या 15 फीसदी बढ़ी

फेसबुक के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी जुकरबर्ग ने कल कहा, हमारे लिए इस साल की शुरआत जोरदार रही। फेसबुक का मासिक स्तर पर सक्रिय उपभोक्ताओं की संख्या पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी बढ़कर 1.65 अरब हो गई। साथ ही मोबाइल का उपयोग करने वालों की तादाद बढ़ने से रोजाना फेसबुक का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 16 फीसदी बढ़कर 1.09 अरब डॉलर हो गई।

विज्ञापन से जमकर हो रही है कमाई

रिपोर्ट से स्पष्ट है कि फेसबुक विज्ञापन से आय बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया में अपनी प्रभावशाली स्थिति का उपयोग कर रहा है क्योंकि कंपनी लाइव वीडियो जैसी सेवाओं के जरिए ज्यादा लोगों को जोड़ रही है। रिजल्ट से पहले बुधवार को फेसबुक का शेयर 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 108.89 डॉलर पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आज शाम को जब अमेरिकी बाजार खुलेंगे तो शेयर में भारी तेजी देखने को मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा