1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. One day Billionaire: रातों-रात किसान बन गया 693 खरब का मालिक, आयकर विभाग के नोटिस से हुआ खुलासा

One day Billionaire: रातों-रात किसान बन गया 693 खरब का मालिक, आयकर विभाग के नोटिस से हुआ खुलासा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 03, 2016 01:09 pm IST,  Updated : Jan 03, 2016 01:09 pm IST

टाइपिंग में गलती की वजह से हरदा (मध्य प्रदेश) जिले के पलासनेर में एक छोटा सा किसान रातों-रात खरबपति बन गया। इसका खुलासा तब हुआ जब आयकर विभाग का नोटिस मिला।

One day Billionaire: रातों-रात किसान बन गया 693 खरब का मालिक, आयकर विभाग के नोटिस से हुआ खुलासा- India TV Hindi
One day Billionaire: रातों-रात किसान बन गया 693 खरब का मालिक, आयकर विभाग के नोटिस से हुआ खुलासा

नई दिल्ली। सोचिए अगर आपके बैंक एकाउंट में अचानक खरबों रुपए आ जाए तो क्या होगा। इस बात को अभी आप हजम भी नहीं कर पाए थे और आयकर विभाग नोटिस थमा दिया। यह सुनने में एक सपने की तरह लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। टाइपिंग में गलती की वजह से हरदा (मध्य प्रदेश) जिले के पलासनेर में एक छोटा सा किसान रातों-रात खरबपति बन गया। इस बात का उसे तब पता चला, जब आयकर विभाग का नोटिस मिला। इस नोटिस में किसान से जवाब मांगा गया कि उसके खाते में इतनी बड़ी रकम आखिर आई कहां से।

रातो-रात 693 खरब का मालिक बना किसान

हरदा के किसान घासीराम शिवलाल को आयकर विभाग का नोटिस मिला जिसमें पूछा गया कि उसके भारतीय स्टेट बैंक खाते में अरबों-खरबों रुपए कहां से आई। किसान ने नोटिस मिलने के बाद गांव के लोगों ने किसान को बताया कि आपके एकाउंट में खबरों रुपए आ गए हैं। उनकी पासबुक में एक एंट्री 692 खरब 91 अरब 6 करोड़ 94 लाख 42 हजार 629 रुपए दर्ज हैं। यह एंट्री मार्च 2015 की 3 और 8 तारीख में दर्ज है, जबकि आयकर विभाग ने नोटिस नवंबर माह में जारी किया था।

बैंक ने कहा ये आम बात

मामला बैंक पहुंचा जहां बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक आरके सरजरे ने इसे साधारण मामला करार दिया। उन्होंने बताया कि घासीराम को आयकर विभाग से जो नोटिस मिला है उसमें बड़ी राशि का जिक्र नहीं है। शाखा प्रबंधक ने कहा कि यह तकनीकी कारण से हुई गलती है, इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग को किसान अपना स्पष्टीकरण दे सकते हैं। बैंक से भी अगर आयकर विभाग जानकारी मांगेगा तो बैंक जानकारी दे देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा