1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेशी मुद्रा भंडार 1.228 अरब डॉलर घटकर 361.943 अरब डॉलर रह गया

विदेशी मुद्रा भंडार 1.228 अरब डॉलर घटकर 361.943 अरब डॉलर रह गया

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 15, 2016 08:23 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 08:23 pm IST

विदेशी मुद्रा भंडार आठ जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.228 अरब डॉलर घटकर 361.943 अरब डॉलर रह गया।

विदेशी मुद्रा भंडार में आई कमी, 1.228 अरब डॉलर घटकर रह गया 361.943 अरब डॉलर- India TV Hindi
विदेशी मुद्रा भंडार में आई कमी, 1.228 अरब डॉलर घटकर रह गया 361.943 अरब डॉलर

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.228 अरब डॉलर घटकर 361.943 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि इस गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में कमी आना है।

पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.374 अरब डॉलर बढ़कर 363.171 अरब डॉलर हो गया था। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.218 अरब डॉलर घटकर 337.493 अरब डॉलर रह गई।

डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि और मूल्यहा्रस के प्रभावों को भी अभिव्यक्त करती हैं। स्वर्ण आरक्षित भंडार 20.576 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का विशेष निकासी अधिकार भी 36 लाख डॉलर घटकर 1,484 अरब डॉलर रह गया जबकि IMF में देश का मुद्राभंडार 59 लाख डॉलर घटकर 2.389 अरब डॉलर रह गया।

यह भी पढ़ें- देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट लगातार जारी, घटकर 360.2 अरब डॉलर पर आया

यह भी पढ़ें- भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहुंचा 359.917 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा