1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा सर्वकालिक ऊंचाई पर, 430.57 अरब डॉलर का स्‍तर छुआ

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा सर्वकालिक ऊंचाई पर, 430.57 अरब डॉलर का स्‍तर छुआ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 17, 2019 11:32 am IST,  Updated : Aug 17, 2019 11:32 am IST

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिलने वाला विशेष आहरण अधिकार इस दौरान 67 लाख डॉलर बढ़कर 1.441 अरब डॉलर हो गया।

Forex reserves at new life-time high of USD 430.57 bn- India TV Hindi
Forex reserves at new life-time high of USD 430.57 bn Image Source : FOREX RESERVES AT NEW LIF

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 1.620 अरब डॉलर बढ़कर 430.572 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में वृद्धि के कारण यह तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले दो अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 69.72 करोड़ डॉलर घटकर 428.952 अरब डॉलर रह गया था।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि आलोच्य अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.52 करोड़ डॉलर बढ़कर 398.739 अरब डॉलर हो गईं। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती हैं।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 1.591 अरब डॉलर बढ़कर 26.754 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिलने वाला विशेष आहरण अधिकार इस दौरान 67 लाख डॉलर बढ़कर 1.441 अरब डॉलर हो गया। वहीं अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के पास देश का मुद्रा भंडार 70 लाख डॉलर बढ़कर 3.636 अरब डॉलर हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा