1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, 39.26 करोड़ डॉलर घटकर रह गया 366.77 अरब डॉलर

विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, 39.26 करोड़ डॉलर घटकर रह गया 366.77 अरब डॉलर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 02, 2016 08:52 pm IST,  Updated : Sep 02, 2016 08:52 pm IST

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 39.26 करोड़ डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 366.77 अरब डॉलर रह गया।

विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, 39.26 करोड़ डॉलर घटकर रह गया 366.77 अरब डॉलर- India TV Hindi
विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट, 39.26 करोड़ डॉलर घटकर रह गया 366.77 अरब डॉलर

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक सर्वकालिक रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 39.26 करोड़ डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 366.77 अरब डॉलर रह गया। इस गिरावट का मुख्‍य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट का आना है।

इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.346 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 367.169 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 39.02 करोड़ डॉलर घटकर 341.285 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि और मूल्यहा्रस के प्रभावों को भी अभिव्यक्त करती हैं।

स्वर्ण आरक्षित भंडार 21.584 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का विशेष निकासी अधिकार नौ लाख डॉलर घटकर 1.496 अरब डॉलर रह गया, जबकि आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार 15 लाख डॉलर घटकर 2.410 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा