1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएनबी घोटाले के बाद आई एक और बुरी खबर, देश का विदेशी पूंजी भंडार 2.15 अरब डॉलर घटा

पीएनबी घोटाले के बाद आई एक और बुरी खबर, देश का विदेशी पूंजी भंडार 2.15 अरब डॉलर घटा

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 17, 2018 12:30 pm IST,  Updated : Feb 17, 2018 12:30 pm IST

देश का विदेशी पूंजी भंडार 16 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.15 अरब डॉलर घटकर 419.76 अरब डॉलर हो गया, जो 27,000.5 अरब रुपए के बराबर है।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार 16 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.15 अरब डॉलर घटकर 419.76 अरब डॉलर हो गया, जो 27,000.5 अरब रुपए के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 2.12 अरब डॉलर घटकर 394.74 अरब डॉलर हो गया, जो 25,398.7 अरब रुपए के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 21.51 अरब डॉलर रहा, जो 1,370.2 अरब रुपए के बराबर है। इस दौरान अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश का विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 1.39 करोड़ डॉलर घटकर 1.53 अरब डॉलर हो गया, जो 98.7 अरब रुपए के बराबर है।

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 1.87 करोड़ डॉलर घटकर 2.06 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 132.9 अरब रुपए के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा