1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2018 खत्‍म होने से पहले आई खुशखबरी, विदेशी मुद्रा भंडार 16.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.28 अरब डॉलर पर पहुंचा

2018 खत्‍म होने से पहले आई खुशखबरी, विदेशी मुद्रा भंडार 16.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.28 अरब डॉलर पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 28, 2018 08:52 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 08:52 pm IST

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 16.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 27,536.6 अरब रुपए के बराबर है।

forex reserves- India TV Hindi
forex reserves Image Source : FOREX RESERVES

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 16.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 27,536.6 अरब रुपए के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 61.39 करोड़ डॉलर घटकर 393.12 अरब डॉलर रह गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 10.52 करोड़ डॉलर बढ़ कर 367.97 अरब डॉलर हो गया, जो 25,771.5 अरब रुपए के बराबर है।

इस साल 13 अप्रैल को विदेशी मुद्रा भंडार अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 426.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। उसके बाद से इसमें गिरावट का रुख रहा और इस समय यह 31 अरब डॉलर नीचे है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पौंड, स्‍टर्लिंग, येन जैसी अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 3.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 21.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 1,478.5 अरब रुपए के बराबर है। इस दौरान अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश का विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्‍य 89 लाख डॉलर बढ़कर 1.45 अरब डॉलर हो गया, जो 102.2 अरब रुपए के बराबर है। आईएमएफ में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 4.92 करोड़ डॉलर बढ़ कर 2.63 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 184.4 अरब रुपए के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा