1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डिजिटल ब्रांड गतिविधियों में ‘डिजिटल’ को प्राथमिकता देने पर ध्यान देगी फ्यूचर कंज्यूमर

डिजिटल ब्रांड गतिविधियों में ‘डिजिटल’ को प्राथमिकता देने पर ध्यान देगी फ्यूचर कंज्यूमर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 04, 2021 07:15 pm IST,  Updated : Sep 04, 2021 07:15 pm IST

फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड (एफसीएल) को उम्मीद है कि कोविड-19 महामारी के कारण उपभोक्ताओं के ऑनलाइन शॉपिंग की ओर रुख करने का चलन लंबे समय तक कायम रहेगा।

डिजिटल ब्रांड गतिविधियों में ‘डिजिटल’ को प्राथमिकता देने पर ध्यान देगी फ्यूचर कंज्यूमर- India TV Hindi
डिजिटल ब्रांड गतिविधियों में ‘डिजिटल’ को प्राथमिकता देने पर ध्यान देगी फ्यूचर कंज्यूमर Image Source : FILE

नई दिल्ली: फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड (एफसीएल) को उम्मीद है कि कोविड-19 महामारी के कारण उपभोक्ताओं के ऑनलाइन शॉपिंग की ओर रुख करने का चलन लंबे समय तक कायम रहेगा। इसी के मद्देनजर कंपनी अपनी सभी कारोबार और ब्रांड गतिविधियों को डिजिटल रूप देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। 

एफसीएल ने रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2020-21 एक अभूतपूर्व वर्ष रहा है, जिसमें कोविड-19 ने पूरी दुनिया में एक ठहराव ला दिया और मार्च 2021 में शुरू हुई कोविड-19 की दूसरी लहर ने एक बार फिर साल के अंत को महत्वपूर्ण बाधाओं से भर दिया है। 

कंपनी ने कहा, "इस अवधि में जहां ऑफलाइन खुदरा बिक्री में कमी आई, भारत के लोगों ने उपभोग का एक नया तरीका अपनाया गया, जिसमें ई-कॉमर्स लगातार दैनिक खरीदारी का एक अभिन्न हिस्सा बना।" कंपनी ने कहा कि उसका मानना है कि इस दौरान बनी खरीदारी की आदतें लंबी अवधि में भी बनी रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा