1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कमजोर विदेशी संकेतों के चलते सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट

कमजोर विदेशी संकेतों के चलते सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Apr 23, 2016 05:23 pm IST,  Updated : Apr 23, 2016 05:23 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कमजोर संकेत और आभूषण निर्माताओं की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

कमजोर विदेशी संकेतों के चलते सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट- India TV Hindi
कमजोर विदेशी संकेतों के चलते सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कमजोर संकेत और आभूषण निर्माताओं की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार को बाजार में आई गिरावट में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 225 रूपए लुढक गए। इस कमजोरी के बाद सोने की कीमतें 29575 रूपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर अैद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर खरीदारी के चलते चांदी के भाव भी 150 रूपए टूट गए। इस गिरावट के बाद चांदी की कीमतें 40200 रूपए किलो रह गई। बाजार सूत्रों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में यह गिरावट विदेशों में कमजोर रूख के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण निर्माताओं और फुटकर ग्राहकों की मांग कमजोर के चलते है।

वायदा बाजार की बात करें तो एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 29021 के स्तर पर और चांदी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 39985 के स्तर पर बंद हुए। न्यूयार्क में सोने के भाव 1.27 प्रतिशत गिर कर 1232.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.96 डॉलर प्रति औंस रहे।

यह भी पढ़ें- सरकार गोल्ड ज्वैलरी एक्सपोर्टर्स को देगी राहत पैकेज

यह भी पढ़ें- इस साल अब तक 27 SME ने किया IPO के लिए आवेदन, शेयरों से ज्‍यादा सोने-चांदी ने दिया रिटर्न

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा