1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price 24 May: सोने की कीमत में आज फिर उछाल, जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

Gold Price 24 May: सोने की कीमत में आज फिर उछाल, जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 24, 2021 05:18 pm IST,  Updated : May 24, 2021 05:18 pm IST

वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी का रुख और रुपये में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 95 रुपए बढ़कर 48,015 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

Gold Price 24 May: सोने की कीमत में आज फिर उछाल, जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम- India TV Hindi
Gold Price 24 May: सोने की कीमत में आज फिर उछाल, जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी का रुख और रुपये में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 95 रुपए बढ़कर 48,015 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 47,920 रुपए प्रति दस ग्राम था। चांदी भी इस दौरान 154 रुपए की तेजी के साथ 70,998 रुपये प्रति किलो हो गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,844 रुपये प्रति किलो पर बंद इुई थी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,882 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा रहा जबकि चांदी का भाव 27.67 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘लगातार तीन सप्ताह सोने की कीमतों में तेजी बरकरार रही। डॉलर में कमजोरी से सोना लगभग चार माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया।’’ मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सविर्सिज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमाणी ने कहा, ‘‘कमजोर डालर और अमेरिका में प्रतिफल में गिरावट से निवेशकों की कीमती धातुओं को लेकर उम्मीद बढ़ी है जिससे सोना उच्चस्तर पर टिका रहा।’’ 

हाजिर मांग की वजह से चांदी वायदा कीमतों में तेजी 

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 373 रुपये की तेजी के साथ 71,422 रुपये प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 373 रुपये यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,422 रुपये प्रति किलो हो गया। 

इस वायदा अनुबंध में 10,872 लॉट के लिये सौदे किये गये। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वाायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.73 डालर प्रति औंस हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा