1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों से सर्राफा बाजार में नरमी, सोना 75 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ और सस्‍ता

कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों से सर्राफा बाजार में नरमी, सोना 75 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ और सस्‍ता

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 12, 2016 04:39 pm IST,  Updated : Aug 12, 2016 04:42 pm IST

आज लगातार दूसरे दिन सोने में गिरावट रही। हाजिर बाजार में मांग कमजोर रहने और वैश्विक संकेतों से सोना 75 रुपए घटकर 31,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों से सर्राफा बाजार में नरमी, सोना 75 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ और सस्‍ता- India TV Hindi
कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों से सर्राफा बाजार में नरमी, सोना 75 रुपए प्रति दस ग्राम हुआ और सस्‍ता

नई दिल्‍ली। स्थानीय सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने में गिरावट रही। हाजिर बाजार में मांग कमजोर रहने और वैश्विक संकेतों से सोना 75 रुपए घटकर 31,050 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी में भी गिरावट का रुख रहा और इसका भाव 100 रुपए घटकर 46,850 रुपए किलो रह गया।

व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख रहा। वैश्विक बाजार में ऐसी अटकलें थीं कि केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्थाओं को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार समर्थन देते रहेंगे। इसका इक्विटी बाजार में अनुकूल असर रहा, जबकि कीमती धातुओं में मांग कमजोर रही। सिंगापुर में सोने का भाव 0.04 फीसदी घटकर 1,337.70 डॉलर प्रति औंस रह गया।

तस्वीरों में जानिए गोल्ड से जुड़े फैक्ट्स

Facts of Gold

Gold-1Facts of Gold

Gold-2Facts of Gold

Gold-3Facts of Gold

Gold-4Facts of Gold

Gold-5Facts of Gold

घरेलू बाजारों में हाजिर मांग कमजोर रहने से आभूषण निर्माताओं की मांग भी हल्की रही, जिससे बाजार में गिरावट का रुख रहा। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव प्रत्येक 75 रुपए घटकर क्रमश: 31,050 और 30,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। कल के कारोबार में सोने का भाव 155 रुपए घट चुका है। गिन्नी का भाव 24,300 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी हाजिर का भाव भी आज मांग कमजोर रहने से 100 रुपए घटकर 46,850 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 275 रुपए घटकर 46,555 रुपए किलो रह गई। चांदी सिक्का का भाव प्रति सैकड़ा 75,000 रुपए लिवाली और 76,000 रुपए बिकवाली पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा