1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल अभी भी फरवरी की कीमतों पर ही उपलब्ध, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

पेट्रोल-डीजल अभी भी फरवरी की कीमतों पर ही उपलब्ध, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2021 08:15 am IST,  Updated : Mar 04, 2021 08:15 am IST

पेट्रोल डीजल को लेकर राहत का दौर अभी भी जारी है। बीते 5 दिनों से तेल की कीमतें स्थिर हैं। पेट्रोल डीजल की कीमत में आखिरी बार 27 फरवरी को बदलाव हुआ था।

फरवरी की कीमतों पर...- India TV Hindi
फरवरी की कीमतों पर खरीदें पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल डीजल को लेकर राहत का दौर अभी भी जारी है। बीते 5 दिनों से तेल की कीमतें स्थिर हैं। पेट्रोल डीजल की कीमत में आखिरी बार 27 फरवरी को बदलाव हुआ था। मार्च में अभी भी पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बदले हैं। गुरुवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 91.17 रुपये और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। इधर पेट्रोल की कीमतें कई शहरों में 100 रुपये को छू रही हैं। वहीं सरकार और तेल कंपनियों के बीच दाम घटाने को लेकर चर्चा हो रही है। 

पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 97.57 रुपये और डीजल 88.60 पर बिक रहा है। चेन्नई  में पेट्रोल 93.17 रुपये और डीजल 86.45 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 91.35 और डीजल 84.35 रुपये, भोपाल में पेट्रोल 99.21 और डीजल 89.76 रुपये, रांची में पेट्रोल 88.54 रुपये और डीजल 86.12 रुपये, बेंगलुरु में पेट्रोल  94.22 और डीजल 86.37 रुपये, पटना में पेट्रोल 93.48 और डीजल 86.73 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.73 और डीजल 81.17 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 89.31 और डीजल 81.85 रुपये में बिक रहा है। 

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

जनवरी से पेट्रोल 7.36 रुपये और डीजल 07.60 रुपये महंगा 

2021 के साल में पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। इस साल जनवरी और फरवरी की बात करें तो 25 दिनों मे ही पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा हो चुका है। फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल 04.74 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी आसमान में पहुंच गया है। फरवरी महीने में इसकी कीमत में 4.52 रुपये का इजाफा हो चुका है। नए साल में देखें तो डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा